Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सुबह का मौसम देख चौंक गए देहरादून के लोग, मार्च के महीने में पहली बार देखी ऐसी धुंध

    Updated: Wed, 11 Mar 2026 09:27 PM (IST)

    देहरादून के विकासनगर में गर्मी के मौसम में सुबह सर्दी जैसी धुंध छाई रही, जिससे लोग हैरान थे। कृषि विज्ञानी डॉ. संजय राठी ने इसका कारण वायु प्रदूषण में ...और पढ़ें

    बुधवार सुबह करीब छह बजे विकासनगर क्षेत्र में छाई धुंध। नागरिक

    बुधवार सुबह करीब छह बजे विकासनगर क्षेत्र में छाई धुंध। नागरिक

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, विकासनगर (देहरादून)। बुधवार सुबह वातावरण में सर्दी के मौसम जैसी धुंध छाई रही। इसे देख लोग चौंक गए। गर्मी के मौसम में उन्होंने इस प्रकार की धुंध पहली बार देखी।

    इसे लेकर कृषि विज्ञान केंद्र ढकरानी के विज्ञानी डा. संजय राठी का कहना है कि वायु प्रदूषण में वृद्धि होना ही इसका कारण है। सर्दी के मौसम में धुंध व कोहरा आम बात है, लेकिन अब प्रदूषण के कारण गर्मी में भी धुंध दिखाई दे रही है।

    डा. संजय राठी ने बताया कि रबी की फसलों के सीजन में बारिश नहीं हुई है। इसके परिणामस्वरूप औसत तापमान में बढ़ोतरी के कारण वायु प्रदूषण में निरंतर वृद्धि हो रही है।

    vikasnagar Weather Today

    इसका सीधा असर वातावरण में दिखाई दे रहा है। विज्ञानी ने बताया कि सामान्यतः इस मौसम में पश्चिम से चलने वाली हवा चलती है। मगर इस बार पश्चिम दिशा की ओर से पूर्व की ओर चलने वाली हवा लगभग नहीं के बराबर है।

    इस कारण रात में तापमान कम होने से भूमि की ऊपरी सतह पर स्थित हवा में नमी बढ़ने लगती है।

    साथ ही बहुत दिनों से वर्षा न होने के कारण वातावरण में प्रदूषण के कारण धूल के कण भूमि की सतह के पास की नमी को अपने अंदर सोख लेते हैं।

    इसी वजह से सुबह के समय कभी-कभी धुंध नजर आती है, जैसी कि बुधवार की सुबह देखी गई।

    एक्यूआइ 161 तक पहुंचा

    देहरादून जिले में बुधवार को एक्यूआइ (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 161 दर्ज किया गया। शून्य से 50 तक एक्यूआइ को अच्छा माना जाता है।

    वहीं 51 से 100 तक को संतोषजनक और 101 से 200 तक फेफड़े व हृदय के मरीजों के लिए नुकसानदायक माना जाता है। यदि यह 201 से 300 तक हो तो सांस लेने में कुछ दिक्कत हो सकती है।

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: पहाड़ों में आज वर्षा की संभावना, तापमान सामान्य से अधिक

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: मैदानी क्षेत्रों में पारा 32 डिग्री सेल्सियस, पहाड़ों में वर्षा के असार