देहरादून का हर्रावाला रेलवे स्टेशन: PM मोदी करेंगे वर्चुअल उद्घाटन, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हुआ विकसित
हर्रावाला रेलवे स्टेशन का लोकार्पण आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत वर्चुअल माध्यम से किया जाएगा। ...और पढ़ें

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हुए व्यापक कायाकल्प के बाद चमचमाता हर्रावाला रेलवे स्टेशन का नया भवन। रेलवे
HighLights
हर्रावाला स्टेशन का लोकार्पण आज पीएम मोदी करेंगे
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित हुआ
उत्तराखंड के प्रमुख स्टेशनों में यह शामिल है
जागरण संवाददाता, देहरादून। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हर्रावाला रेलवे स्टेशन का शुक्रवार को लोकार्पण होगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देशभर के 75 पुनर्विकसित अमृत भारत स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।
हर्रावाला रेलवे स्टेशन पर दोपहर सवा दो बजे से स्थानीय कार्यक्रम शुरू होगा, जबकि प्रधानमंत्री दोपहर 3:40 बजे वर्चुअल माध्यम से स्टेशन का लोकार्पण कर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार हर्रावाला स्टेशन का पुनर्विकास कार्य पूरा हो चुका है। यह स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित होने वाले उत्तराखंड के प्रमुख स्टेशनों में शामिल है।
प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान केवल स्टेशनों का लोकार्पण ही नहीं करेंगे, बल्कि देशभर की विभिन्न रेल अवसंरचना परियोजनाओं का भी शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे।
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हर्रावाला स्टेशन पर भी किया जाएगा। इस संबंध में मुरादाबाद मंडल की रेल प्रबंधक (डीआरएम) विनीता श्रीवास्तव ने गुरुवार देर शाम हर्रावाला रेलवे स्टेशन पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की।
उन्होंने अधिकारियों से कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आयोजन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने देहरादून रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर साफ-सफाई, यात्री सुविधाओं और परिचालन व्यवस्था की भी समीक्षा की।
ये रहेंगे कार्यक्रम में मौजूद
- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
- केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा
- सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह
- पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
- राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, डा. कल्पना सैनी और महेंद्र भट्ट
- डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला
- महापौर सौरभ थपलियाल
- जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर