Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड के स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 615 कर्मियों के तबादले से हलचल

    Updated: Tue, 30 Jun 2026 11:18 PM (IST)

    उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने दो दिनों में कुल 615 अधिकारियों और कर्मचारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। इसका उद्देश्य मानव संसाधन का संतुलित वित ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में दो दिनों में 615 तबादले हुए

    2. मानव संसाधन का संतुलित वितरण मुख्य उद्देश्य है

    3. अधिकारियों-कर्मचारियों को नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में तबादलों का सिलसिला लगातार जारी है। विभाग ने सोमवार के बाद मंगलवार को भी बड़े पैमाने पर स्थानांतरण आदेश जारी करते हुए विभिन्न संवर्गों के कुल 615 अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तबादले कर दिए।

    इतने बड़े स्तर पर हुए स्थानांतरण को विभाग की बड़ी प्रशासनिक कवायद माना जा रहा है।

    सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न सेवाओं के 310 डाक्टरों के स्थानांतरण आदेश जारी किए थे। इसके बाद मंगलवार को विभाग ने 67 चिकित्सा अधिकारियों के अनुरोध पर उनके तबादले किए।

    इसके साथ ही 11 डेंटल सर्जन और 14 डेंटल हाइजिनिस्ट के स्थानांतरण के आदेश भी जारी किए गए। डाक्टरों के अलावा अन्य स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक संवर्गों में भी बड़ा फेरबदल किया गया है।

    विभाग ने मिनिस्ट्रियल कैडर के 36 कर्मचारियों, पैरामेडिकल कैडर के 37 कर्मचारियों, नर्सिंग कैडर के 136 कार्मिकों तथा 4 लैब टेक्नीशियनों के स्थानांतरण भी किए हैं।

    इन आदेशों के बाद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को शीघ्र नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

    स्वास्थ्य विभाग के इस व्यापक तबादला अभियान का उद्देश्य प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में मानव संसाधन का संतुलित वितरण सुनिश्चित करना, रिक्त पदों पर आवश्यक तैनाती करना तथा स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और सुचारू बनाना है।

    लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्यरत अधिकारियों- कर्मचारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। दो दिनों में स्थानांतरण आदेशों के बाद विभागीय स्तर पर हलचल तेज हो गई है।

    कई अधिकारी और कर्मचारी नई तैनाती के लिए तैयारी में जुट गए हैं, जबकि विभिन्न जिलों के अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में भी कार्य व्यवस्था के अनुसार जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण शुरू हो गया है।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग में बड़ी 'सर्जरी', 310 डॉक्टरों का तबादला; पहाड़ों पर बढ़ेंगी सुविधाएं

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड लोनिवि में बड़ा फेरबदल, तीन मुख्य अभियंता समेत 83 अभियंताओं के स्थानांतरण