Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग में बड़ी 'सर्जरी', 310 डॉक्टरों का तबादला; पहाड़ों पर बढ़ेंगी सुविधाएं

    Updated: Tue, 30 Jun 2026 08:52 AM (IST)

    यह फेरबदल लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे डॉक्टरों को स्थानांतरित कर व्यवस्था में सुधार लाएगा और मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ प्रदान करेगा। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. स्वास्थ्य विभाग ने 310 डॉक्टरों के तबादले किए।

    2. पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा लाभ।

    3. डॉक्टरों की उपलब्धता संतुलित करने का उद्देश्य।

    राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। कई दिनों से डॉक्टरों के तबादले की चल रही कवायद के बाद सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने 310 डॉक्टरों के तबादला आदेश जारी कर दिए। तबादला सूची में विभिन्न श्रेणियों के डॉक्टरों को शामिल किया गया है। इसमें जिला अस्पतालों, संयुक्त चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) और विभिन्न विशेषज्ञ सेवाओं से जुड़े चिकित्सक शामिल हैं।

    व्यापक स्तर पर किए गए इस फेरबदल का उद्देश्य प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में डॉक्टरों की उपलब्धता को संतुलित करना और जरूरत वाले क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना बताया जा रहा है

    फेरबदल के जरिए स्वास्थ्य व्यवस्था को अधिक चुस्त बनाने का प्रयास

    स्वास्थ्य विभाग लंबे समय से कई चुनौतियों का सामना कर रहा था। एक ओर पर्वतीय व दूरस्थ क्षेत्रों में डॉक्टरों की कमी की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं, वहीं दूसरी ओर कुछ बड़े अस्पतालों और शहरों में डॉक्टरों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक होने से संसाधनों का संतुलन प्रभावित हो रहा था। इसके अलावा कई डॉक्टर वर्षों से एक ही स्थान पर तैनात थे। ऐसे में लंबे समय से जमे डॉक्टरों के तबादले कर व्यवस्था को नई धार देने और कार्यप्रणाली में संतुलन लाने की कोशिश की गई है।

    सबसे अधिक लाभ पर्वतीय क्षेत्रों को मिलने की उम्मीद

    इस फैसले का सबसे अधिक लाभ पर्वतीय क्षेत्रों को मिलने की उम्मीद है। पहाड़ के कई अस्पताल लंबे समय से डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे थे, इसके कारण मरीजों को इलाज के लिए मैदानी शहरों की ओर जाना पड़ता था। कई बार सामान्य जांच और उपचार के लिए भी लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी।

    यह भी पढ़ें- हाथरस: पोस्टमैन की बेटी शिवानी चौधरी बनीं वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर, पहले प्रयास में मिली सफलता

    नई तैनातियों के बाद स्थानीय अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होने की संभावना है। इससे लोगों को अपने क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलने के साथ समय और खर्च दोनों की बचत होगी। दूरस्थ क्षेत्रों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती होने से मरीजों को समय पर उपचार मिलने की उम्मीद भी बढ़ेगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- आगरा में भीषण गर्मी: 42.9 डिग्री सेल्सियस तापमान, मानसून से राहत की उम्मीद




    ‘डॉक्टरों के तबादले की सूची पिछले कई दिनों से तैयार की जा रही थी, सोमवार शाम को सभी औपचारिकताएं पूरी कराने के बाद सूची को फाइनल किया गया है। सभी डॉक्टर्स को अलग-अलग तबादला आदेश जारी किए जाएंगे।’

    -

    विनय शंकर पांडेय, सचिव, स्वास्थ्य