उत्तराखंड: लोनिवि में बड़ा फेरबदल, तीन मुख्य अभियंता समेत 83 अभियंताओं के स्थानांतरण
लोक निर्माण विभाग ने वार्षिक स्थानांतरण नीति के तहत तीन मुख्य अभियंताओं सहित 83 अभियंताओं का तबादला किया है। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
लोनिवि में 83 अभियंताओं का वार्षिक स्थानांतरण
तीन मुख्य अभियंताओं को मिली नई जिम्मेदारियां
देहरादून, हल्द्वानी, नैनीताल में भी हुए तबादले
राज्य ब्यूरो, देहरादून। लोक निर्माण विभाग ने वार्षिक स्थानांतरण नीति के तहत तीन मुख्य अभियंता समेत 83 अभियंताओं के स्थानांतरण किए हैं।
इनमें मुख्य अभियंता दयानंद को मुख्य अभियंता विभागाध्यक्ष कार्यालय (अधिष्ठान), देहरादून के पद से अवमुक्त करते हुए मुख्य अभियंता कार्यालय-क्षेत्रीय में तैनाती दी गई है।
मुख्य अभियंता रणजीत सिंह को मुख्य अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ब्रिजेज देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है। मुख्य अभियंता मुकेश सिंह परमार को विभागाध्यक्ष कार्यालय (अधिष्ठान) में तैनाती दी गई है।
शासन की ओर से मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार गौतम को इसी पद पर विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग, लोनिवि हल्द्वानी में तैनात किया गया है। अधीक्षण अभियंता हरीश पांगती को कार्यालय प्रमुख अभियंता, देहरादून के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
अधीक्षण अभियंता मनोहर सिंह को राष्ट्रीय राजमार्ग, लोनिवि वृत्त हल्द्वानी में तैनाती दी गई है। अधीक्षण अभियंता राजेश कुमार पंत को द्वितीय वृत्त, लोनिवि नैनीताल स्थानांतरित किया गया है।
प्रभारी अधीक्षण अभियंता दिशांत नेगी को 11वां वृत्त विद्युत एवं यांत्रिकी, देहरादून के पद पर भेजा गया है। अधिशासी अभियंता आदर्श गोपालि सिंह को अस्थायी खंड, थत्यूड़ भेजा गया है।
अधिशासी अभियंता राजेंद्र कुमार को कार्यालय परियोजना निदेशक देहरादून में स्थानांतरित किया गया है। अधिशासी अभियंता मनोज राठौर को अस्थायी खंड घनसाली में तैनती दी गई है।
अधिशासी अभियंता डीसी नौटियाल को प्रांतीय खंड, उत्तरकाशी भेजा गया है। सहायक अभियंता सुनीत सिंह रावत को पदोन्नति प्रदान करते हुए प्रभारी अधिशासी अभियंता गुप्तकाशी के पद पर भेजा गया है।
वहीं, प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष कार्यालय ने सिविल के 61 एवं विद्युत एवं यांत्रिकी के आठ सहायक अभियंताओं के भी स्थानांतरण किए गए हैं। वहीं एक सहायक भू-विज्ञानी का भी स्थानांतरण किया गया है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग में बड़ी 'सर्जरी', 310 डॉक्टरों का तबादला; पहाड़ों पर बढ़ेंगी सुविधाएं
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर चलेगी तबादला एक्सप्रेस, सुगम-दुर्गम में होगा उलटफेर