Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एसटीएफ और HP Police की बड़ी कार्रवाई, देहरादून में हिमाचल का शातिर बदमाश गिरफ्तार

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 02:05 PM (GMT+05:30)

    उत्तराखंड एसटीएफ और हिमाचल पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में हिमाचल प्रदेश के एक फरार बदमाश आयुष वेदांग शर्मा को देहरादून से गिरफ्तार किया। ...और पढ़ें

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ और हिमाचल प्रदेश पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हिमाचल प्रदेश से फरार एक शातिर बदमाश को देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।

    गिरफ्तार आरोपित की पहचान आयुष वेदांग शर्मा निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सनियाड, थाना मंडी सदर, जिला मंडी (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है।

    एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि हिमाचल पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया गया है।

    जान से मारने की धमकी देने का आरोप

    पुलिस के मुताबिक, आयुष वेदांग शर्मा पर 09 जुलाई 2026 को मंडी में एक व्यक्ति के घर में घुसकर तमंचे के बल पर वादी और उसके परिजनों को डराने-धमकाने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। इस संबंध में थाना सदर मंडी में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं व आर्म्स एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।

    एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ मंडी सदर थाने में पहले से भी एक अन्य आपराधिक मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस के सुपुर्द किया जा रहा है। एसटीएफ ने स्पष्ट किया कि बाहरी राज्यों के वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में दवा फैक्ट्ररी पर एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, दवाएं और हरियाणा की शराब बरामद; सील

    यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में एक साल तक पुलिस को देता रहा चकमा, आखिर एसटीएफ के शिकंजे में फंस गया टॉप-10 बदमाश अक्षय