Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून: कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 11:08 PM (IST)

    हरिपुरकलां क्षेत्र में कांवड़ मेले के कारण 31 जुलाई से 11 अगस्त तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे, लेकिन पढ़ाई ऑनलाइन माध्यम से जारी रहेगी। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. हरिपुरकलां के स्कूल-कॉलेज 31 जुलाई से 11 अगस्त तक बंद

    2. कांवड़ मेले के कारण छात्रों की सुरक्षा हेतु निर्णय लिया गया

    3. बंद के दौरान ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई जारी रहेगी

    जागरण संवाददाता, देहरादून। कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल-कालेज 31 जुलाई से 11 अगस्त तक बंद रहेंगे। इस अवधि में आनलाइन माध्यम से पढ़ाई कराई जाएगी। जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

    श्रावण कांवड़ मेला-2026 के चलते ऋषिकेश के हरिपुरकलां क्षेत्र में कांवड़ यात्रियों की लगातार भीड़ बढ़ रही है। इससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    इसे देखते हुए जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने हरिपुरकलां क्षेत्र में संचालित सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी एवं प्रशिक्षण संस्थानों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में 11 अगस्त तक शिक्षण कार्य स्थगित करने के आदेश जारी किए हैं।

    आदेश में कहा गया है कि कांवड़ मेले के दौरान क्षेत्र में प्रतिदिन कांवड़ यात्रियों का आवागमन बढ़ेगा। मार्ग डायवर्ट रहने और भारी भीड़ के कारण विद्यार्थियों के सुरक्षित आवागमन में कठिनाई हो सकती है।

    छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। इस अवधि में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए सभी शिक्षण संस्थानों को आनलाइन माध्यम से शिक्षण कार्य जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

    जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और संस्थानों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

    यह भी पढ़ें- बागेश्वर में भारी बारिश से 12 सड़कें बंद: कई गांवों का संपर्क टूटा, स्कूलों में अवकाश, सरयू-गोमती उफान पर

    यह भी पढ़ें- स्कूलों में अवकाश, 5 मोटर मार्ग बंद और सरयू-गोमती उफान पर... बागेश्वर में दिखा मूसलाधार बारिश का असर

    खबरें और भी