Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मसूरी: नशे में धुत महिला पर्यटक ने मालरोड पर काटा हंगामा, पुलिस ने काउंसलिंग के बाद छोड़ा

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 07:50 PM (IST)

    मसूरी के मालरोड पर रविवार देर रात एक नशे में धुत महिला पर्यटक ने हंगामा किया। पुलिस ने उसे और उसके साथियों को हिरासत में लिया, काउंसलिंग के बाद चेतावन ...और पढ़ें

    मसूरी के मालरोड लाइब्रेरी बाजार में पुलिस चौकी में हंगामा करती महिला पर्यटक।

    मसूरी के मालरोड लाइब्रेरी बाजार में पुलिस चौकी में हंगामा करती महिला पर्यटक।

    HighLights

    1. मसूरी मालरोड पर नशे में धुत महिला पर्यटक का हंगामा

    2. पुलिस ने महिला और तीन साथियों को हिरासत में लिया

    3. काउंसलिंग के बाद चेतावनी देकर सभी को छोड़ा गया

    संवाद सहयोगी, मसूरी। पर्वतीय पर्यटन नगरी मसूरी के मालरोड लाइब्रेरी बाजार में रविवार देर रात शराब के नशे में धुत एक महिला पर्यटक ने पुलिस पर जमकर हंगामा किया। बीच सड़क पर हो रहे हाई वोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

    सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रही महिला और उसके साथ आए अन्य तीन साथियों को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया। बाद में नशा उतरने और लिखित में खेद प्रकट करने पर पुलिस ने चारों को छोड़ दिया।

    112 पर मिली थी सूचना

    पुलिस के अनुसार, रविवार देर रात करीब सवा तीन बजे लाइब्रेरी चौक पर दो युवक और दो युवतियां घूम रहे थे। इनमें से एक युवती अत्यधिक नशे में थी और अपने ही साथियों के साथ गाली-गलौज व मारपीट पर उतारू थी।

    स्थिति नियंत्रण से बाहर होने पर उसकी ही एक महिला साथी ने 112 कंट्रोल रूम को फोन कर पुलिस से मदद मांगी। उसने बताया कि वे चारों दिल्ली से मसूरी घूमने आए हैं, लेकिन उनकी साथी उनके काबू में नहीं आ रही है।

    खबरें और भी

    पुलिस और पर्यटकों पर लगाए आरोप

    कंट्रोल रूम की सूचना पर लाइब्रेरी चौकी की चीता पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मी चारों को समझा-बुझाकर चौकी ले आए।

    इस दौरान नशे में धुत युवती और उत्तेजित हो गई तथा उसने वहां मौजूद अन्य पर्यटकों, अपने साथियों और पुलिसकर्मियों पर ही अनर्गल आरोप लगाने शुरू कर दिए।

    काउंसलिंग के बाद दी गई हिदायत

    मामला महिला से जुड़ा होने और देर रात का समय होने के कारण पुलिस ने धैर्य से काम लिया। चारों पर्यटकों को चौकी में बैठाकर महिला की काउंसलिंग की गई।

    कुछ समय बाद जब युवती का नशा कम हुआ, तो चारों ने अपने किए पर गहरा खेद व्यक्त किया।

    पुलिस के मुताबिक, इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली थी, इसलिए हिदायत देकर उन्हें छोड़ दिया गया।

    यह भी पढ़ें- मसूरी में हरियाणा के पर्यटकों की गुंडागर्दी: कार टकराने पर व्यक्ति का दूध की क्रेट से सिर फोड़ा, वीडियो वायरल

    यह भी पढ़ें- मसूरी में महिला IIT इंजीनियर की मौत: पोस्टमार्टम में चोट के निशान नहीं, बिसरा जांच पर टिकी पहेली