Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जुलाई के पहले वीकएंड पर मसूरी गुलजार: होटलों में 90% तक ऑक्युपेंसी, पर जाम ने छुड़ाए पसीने

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 11:18 PM (IST)

    जुलाई के पहले वीकेंड पर मसूरी पर्यटकों से गुलजार रही, जिससे होटल ऑक्यूपेंसी अच्छी रही और बाजार देर रात तक खुले रहे। ...और पढ़ें

    रात्रि में मसूरी की मालरोड पर इस तरह उमड़ती है पर्यटकों की भीड़।

    रात्रि में मसूरी की मालरोड पर इस तरह उमड़ती है पर्यटकों की भीड़।

    HighLights

    1. जुलाई के पहले वीकेंड पर मसूरी में भारी भीड़

    2. होटलों में 70-90% तक पर्यटकों की अच्छी ऑक्यूपेंसी

    3. पर्यटक स्थलों पर भीड़ के कारण भीषण जाम की समस्या

    संवाद सहयोगी, मसूरी। जुलाई का पहला वीकएंड मसूरी पर्यटन के लिहाज से अच्छा रहा। पर्यटकों की आमद अभी भी लगातार बनी है।

    शनिवार व रविवार को शहर के सभी पर्यटक स्थल जार्ज एवरेस्ट, कंपनी गार्डन, गनहिल, लालटिब्बा, चार दुकान, भट्टा फाल, कैम्पटी फाल पर्यटकों से गुलजार रहे। मौसम खुला रहने से बाजार में देर रात तक रौनक बनी रही।

    लाइब्रेरी एवं कुलड़ी बाजार देर रात तक खुल रहे हैं। लेकिन जाम से राहत नहीं मिल पा रही है।

    किंक्रेग से लेकर गांधी चौक और जीरो प्वाइंट, मोतीलाल नेहरू मार्ग, स्प्रिंग रोड़, मैसानिक लाज से पिक्चर पैलेस चौक होते हुए अपर मालरोड और मलिंगार से चार दुकान तक पूरे दिन लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। मालरोड पर भी गांधी चौक से पद्मिनी निवास मोड़ तक जाम लग रहा है।

    वहीं, मसूरी धनोल्टी मार्ग पर तथा देहरादून- मसूरी मार्ग पर यातायात दबाव बना हुआ है। शनिवार व रविवार को होटलों में पर्यटकों की आक्युपेंशी अच्छी बनी रही।

    मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को होटलों में 80 से 90 प्रतिशत तथा रविवार को 70 प्रतिशत से 75 प्रतिशत पर्यटक आक्युपेंशी रही है।

    एक जुलाई को मानसून की धमाकेदार शुरूआत हुई लेकिन उसके बाद लगता है कि बादल रूठ गये हैं।

    पूरे दिनभर आसमान में बादल मंडरा रहे हैं लेकिन बारिश नहीं हो रही है, मात्र बूंदाबांदी हो रही है जिससे उमस बढ़ गई है। लेकिन, पर्यटकों को कोहरा छाया मौसम खूब भा रहा है।

    यह भी पढ़ें- दून-मसूरी के पर्यटन स्थल: भीषण गर्मी से राहत पाने को उमड़ी भीड़, 1.5 घंटे का सफर 4 घंटे में हुआ पूरा

    यह भी पढ़ें- मसूरी में पर्यटन सीजन चरम पर: वीकेंड पर होटल 100% फुल, लाइब्रेरी बाजार में लगा लंबा जाम