Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देर रात क्रिकेटर ऋषभ पंत ने सीएम धामी से लगाई गुहार, बोले 'मुझे रहने के लिए जगह नहीं मिल रही'

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 02:19 PM (IST)

    Rishabh Pant: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोशल मीडिया पर मदद मांगी है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑनलाइन टीम, उत्तराखंड। टीम इंडिया के विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मदद मांगते हुए बीती रात इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। 

    ऋषभ पंत ने क्या कहा?

    अपने पोस्ट में उन्होंने उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी को टैग किया है। उन्होंने उत्तराखंड में जमीन खरीदने में आ रही दिक्कतों के बारे में बताया है। उन्होंने लिखा- ‘नमस्ते सर, आप कैसे हैं? उत्तराखंड का स्थानीय निवासी होने के नाते मुझे काफी समय हो गया है। मैं दिल्ली से अपना बेस शिफ्ट करके उत्तराखंड में जमीन खरीदने की कोशिश कर रहा हूं। लेकिन मुझे यहां रहने के लिए कोई बड़ी और साफ जगह नहीं मिल पा रही है। मुझे अपने उत्तराखंड से बहुत प्यार है। मेरी आपसे गुजारिश है कि कृपया जमीन अधिग्रहण में मेरी मदद करें, क्योंकि आजकल स्पष्टता न होने से यह एक नाइटमेयर बन गया है। वह अपने पहाड़ी लोगों के बीच वापस लौटना चाहते हैं और राज्य के विकास में अपना योगदान देना चाहते हैं तीन साल से कोशिश करने के बावजूद उन्हें अब तक जमीन नहीं मिल पाई है। वह राज्य से कोई मुफ्त जमीन या तोहफा नहीं मांग रहे हैं। इंटरनेशनल लेवल पर अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए उपहार मिलना अच्छी बात होगी, लेकिन अगर आप अनुमति दें तो मैं इसे सरकार से और सरकारी दरों पर ही जमीन खरीदना चाहता हूं। कम से कम मैं अपने और हमारे राज्य में अपना पहला घर बना सकूं। सच कहूं तो मुझे नहीं पता कि यह प्रक्रिया कैसे करनी है।'

    सीएम धामी ने दिया जवाब

    वहीं ऋषभ पंत के पोस्ट के बाद सीएम धामी का जवाब भी आया है। इस बावत उन्होंने अधिकारियों को निर्देश भी दिए। सीएम धामी ने इंटरनेट मीडिया पर जवाब में लिखा कि - प्रिय ऋषभ, आप उत्तराखंड के गौरव हैं। आपने अपने शानदार खेल और उपलब्धियों से देश-दुनिया में देवभूमि का नाम रोशन किया है। अपनी मातृभूमि के प्रति आपका यह प्रेम और यहां वापस आकर योगदान देने की भावना अत्यंत सराहनीय है। आपके द्वारा उठाए गए विषय के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है। वे शीघ्र ही आपसे संपर्क कर नियमानुसार हरसंभव सहयोग सुनिश्चित करेंगे।'

    सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले खिलाड़ी

    बता दें कि ऋषभ पंत उत्तराखंड में सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले खिलाड़ी हैं। इस वित्तीय वर्ष में ऋषभ पंत ने 23 करोड़ 84 लाख रुपये का टैक्स जमा किया है।

    यह भी पढ़ें- क्रिकेटर ऋषभ पंत बने उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर, भरा 23.84 करोड़ रुपये का टैक्स

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के मूल निवासी... रुड़की-पिथौरागढ़ में घर, आखिर ऋषभ पंत को क्यों नहीं मिल रही जमीन?