उत्तराखंड में नर्सिंग-पैरामेडिकल कोर्स में दाखिले शुरू, पहले चरण की काउंसलिंग आज से
उत्तराखंड में नर्सिंग और पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसके तहत पहले चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए आज से फीस जमा की ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में नर्सिंग और पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले चरण की आनलाइन काउंसलिंग के तहत अभ्यर्थी आज दोपहर एक बजे से आनलाइन फीस जमा कर सकेंगे।यह प्रक्रिया 11 अगस्त शाम पांच बजे तक चलेगी।
12 और 13 अगस्त को सीट आवंटन के लिए डाटा प्रोसेस किया जाएगा। पहले चरण का सीट आवंटन14 अगस्त को होगा। जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित होगी, उन्हें 19 अगस्त तक संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट कर प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
अगले चरण के लिए रिक्त मानी जाएगी सीट
निर्धारित तिथि तक प्रवेश नहीं लेने पर सीट अगले चरण के लिए रिक्त मानी जाएगी। काउंसलिंग से जुड़ी सभी सूचनाएं, सीट मैट्रिक्स आदि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी कर दी गई हैं। अभ्यर्थियों को नियमित रूप से वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी गई है।
बता दें कि प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थी काउंसलिंग शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। पहले चरण का कार्यक्रम जारी होने के साथ ही अब नर्सिंग और पैरामेडिकल संस्थानों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
खबरें और भी
काउंसलिंग के माध्यम से निजी व सरकारी कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, एनपीसीसी, एएनएम, जीएनएम, बीएससी पैरामेडिकल और अन्य पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश होंगे।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में नर्सिंग और पैरामेडिकल शिक्षा में प्रवेश में बड़ा बदलाव, अब एक कॉमन परीक्षा से होंगे दाखिले
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में बीएससी नर्सिंग और पैरामेडिकल कोर्स के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के आवेदन शुरू, जानिए डिटेल