Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Weather: बौछारों का दौर जारी, आने वाले दिनों में फिर तेज होगा मानसून

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 09:24 AM (IST)

    मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें कई जिलों में तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। ...और पढ़ें

    भारी वर्षा का दौर जारी। फाइल फोटो

    भारी वर्षा का दौर जारी। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी वर्षा का दौर फिलहाल कुछ धीमा पड़ा है, लेकिन मौसम अभी तेज बौछारों का क्रम बना हुआ है।

    शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में धूप और बादलों की आंख-मिचौनी के बीच रुक-रुक कर तेज बौछारें पड़ती रहीं। पहाड़ से मैदान तक कई स्थानों पर तेज बौछारें दर्ज की गईं। मौसम विभाग ने आज भी पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    मूसलधार वर्षा

    राजधानी देहरादून में दिनभर आंशिक बादल छाए रहे और शाम के समय झमाझम बारिश हुई, जबकि मसूरी में मूसलधार वर्षा दर्ज की गई। कई क्षेत्रों में धूप निकलने से अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, रात को घने बादलों के बीच वर्षा के आसार बने रहे।

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज को प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ गरज-चमक की संभावना है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी वर्षा और तेज दौर की बारिश होने के आसार बने हुए हैं।

    मौसम विभाग ने देहरादून, पौड़ी, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। इसके अलावा पर्वतीय जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की भी संभावना जताई गई है। वहीं, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में भी गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका व्यक्त की गई है।

    यह भी पढ़ें- बागेश्वर में रातभर की बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, आठ सड़कें बंद

    यह भी पढ़ें- Bihar Weather: बिहार के 6 जिलों में मूसलाधार बारिश के आसार, पटना में छिटपुट बौछारों के साथ बढ़ेगी उमस

    खबरें और भी