Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Weather Today: पहाड़ों में आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का येलो अलर्ट

    Updated: Thu, 12 Mar 2026 06:50 AM (GMT+05:30)

    मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की वर्षा, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Ka Mausam उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क होने के साथ पारे में तेजी से इजाफा हो रहा है। ज्यादातर क्षेत्रों में पारा 32 डिग्री सेल्सियस से अधिक पर पहुंच गया है और दिन में तपिश बढ़ गई है।

    वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडरा रहे हैं। मौसम विभाग ने आज पहाड़ों में आकाशीय बिजली चमकने और झोंकेदार हवाएं चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

    बुधवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही तेज धूप खिली रही। जिससे दिन में गर्मी महसूस की गई।

    दून का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो कि इस वर्ष अब तक सर्वाधिक है।

    वहीं, ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच से 10 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रिकार्ड किया जा रहा है।

    पारे में लगातार वृद्धि के चलते मार्च के दूसरे सप्ताह में ही चिलचिलाती धूप बेहाल करने लगी है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बादल जरूर मंडरा रहे हैं, लेकिन वर्षा नहीं हो रही है।

    मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सीएस तोमर के अनुसार, आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। देहरादून, टिहरी व अल्मोड़ा में कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा हो सकती है।

    राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने के आसार है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

    अगले कुछ दिन मौसम इसी प्रकार का बना रहा सकता है और आगामी रविवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में वर्षा के दौर हो सकते हैं।

    • शहर, अधिकतम, न्यूनतम
    • देहरादून, 32.6, 17.0
    • ऊधमसिंह नगर, 31.1, 19.6
    • मुक्तेश्वर, 24.4, 8.3
    • नई टिहरी, 22.6, 10.1

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: पहाड़ों में आज वर्षा की संभावना, तापमान सामान्य से अधिक

    यह भी पढ़ें- सुबह का मौसम देख चौंक गए देहरादून के लोग, मार्च के महीने में पहली बार देखी ऐसी धुंध

    खबरें और भी