यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Uttarakhand Weather: दून समेत आठ जनपदों में हल्की वर्षा व ओलावृष्टि की चेतावनी, अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम;आरेंज अलर्ट जारी
Uttarakhand Weather दून समेत आठ जनपदों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा व ओलावृष्टि हो सकती है। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अगले तीन दिनों ...और पढ़ें

HighLights
- कहीं-कहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी
- चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मध्यम बर्फबारी संभव
जागरण संवाददाता, देहरादून : Uttarakhand Weather: प्रदेश का मौसम एक बार फिर शुक्रवार से फिर करवट बदल सकता है। दून समेत आठ जनपदों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा व ओलावृष्टि हो सकती है। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, गुरुवार से रविवार तक प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर व पिथौरागढ़ के अनेक स्थानों पर व देहरादून, पौड़ी एवं टिहरी जनपदों में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ वर्षा व ओलावृष्टि हो सकती है।
तेज हवाएं चलने की संभावना
इस दौरान कहीं-कहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी होने की संभावना है।
गुरुवार को देहरादून समेत पहाड़ी जनपदों में दोपहर दो बजे तक हल्के बादल छाये रहे, इसके बाद एक बार फिर से धूप खिलने से गर्मी महसूस की गई। देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 34.9 व न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
ऊधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 33.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 17.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 24.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 10.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
खबरें और भी
टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 25.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 14.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
अगले तीन दिनों प्रदेश में मौसम बदला हुआ रहने की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम बदला हुआ रहने की संभावना है। 30 मार्च को वर्षा, ओलावृष्टि व बर्फबारी का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। चार हजार मीटर से अधिक ऊंची चोटियों पर हिमपात हो सकता है।