Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    विकासनगर लव जिहाद: पहचान छिपाकर दुष्कर्म, मतांतरण का दबाव बनाने वाला दानिश गिरफ्तार

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 01:29 PM (GMT+05:30)

    विकासनगर में लव जिहाद का मामला सामने आया है, दानिश नामक युवक ने हिन्दू पहचान छिपाकर युवती से दुष्कर्म किया। ...और पढ़ें

    फोटो व वीडियो वायरल करने व जान से मारने की दी धमकी।

    फोटो व वीडियो वायरल करने व जान से मारने की दी धमकी।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, विकासनगर (देहरादून)। उत्तराखंड के पछवादून में लव जिहाद का एक और मामला प्रकाश में आया। पहचान छिपाकर मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और पहचान खुलने के बाद युवती पर मतातंरण का दबाव बनाया।

    साथ ही फोटो व वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

    इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती

    कोतवाली सहसपुर में एक जून को एक शादीशुदा महिला ने दी तहरीर में कहा कि दानिश निवासी पहाड़ी गली विकासनगर ने अपने आपको हिन्दू धर्म का बताते हुए उसके साथ इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से बातचीत कर दोस्ती की और फिर उसे अपनी बातों में फंसाया। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए।

    जब उसे पता चला कि आरोपित सोनू नहीं दानिश है तो आरोपित ने जबरन मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। उसके मना करने पर फोटो व विडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी देकर उसे डराया। तहरीर पर पुलिस ने दानिश के खिलाफ दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी देने व उत्तराखंड धार्मिक स्वतन्त्रता अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया।

    पुलिस ने किया गिरफ्तार

    अभियोग की विवेचना महिला दारोगा सुधा बिष्ट के सपुर्द की गयी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली स्तर पर टीम बनाई गयी।

    खबरें और भी

    प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह रावत के नेतृत्व में बनी टीम में शामिल दारोगा अशोक कुमार, सुधा बिष्ट, सिपाही मंजीत कुमार आदि ने आरोपित के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और आरोपित दानिश निवासी पहाड़ी गली विकासनगर को हिरासत में लेकर चौकी सभावाला लाकर पूछताछ की गयी।

    जिसमें दानिश ने मुकदमें में अंकित तथ्यों को स्वीकार किया। जिसके आधार पर आरोपित दानिश को गिरफ्तार दिखाया गया। कोतवाल के अनुसार आरोपित को मंगलवार को विकासनगर में न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से दानिश को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार सुद्धोवाला देहरादून भेजा गया। आरोपित का अपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- पहले प्रेमजाल, फिर निकाह और दिल्ली ले जाकर बेचा... कानपुर में छात्रा से Love Jihad की खौफनाक कहानी

    यह भी पढ़ें- Love Jihad: कानपुर में नाम-धर्म छिपाकर लॉ छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, हिंदू नाम से चलाता था सोशल मीडिया अकाउंट