Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरिद्वार में कार ने शिवभक्त की बाइक को मारी टक्कर, गंगाजल खंडित; हंगामा

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 04:40 PM (IST)

    हरिद्वार में बहादराबाद टोल प्लाजा के पास एक कार ने शिवभक्त की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे गंगाजल खंडित हो गया। गुस्साए शिवभक्तों ने कार को क्षतिग्रस्त ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. कार की टक्कर से शिवभक्त का गंगाजल खंडित हुआ

    2. आक्रोशित शिवभक्तों ने कार को क्षतिग्रस्त कर दिया

    3. पुलिस ने पहुंचकर स्थिति संभाली और गंगाजल की व्यवस्था की

    जागरण संवाददाता, हरिद्वार (बहादराबाद)। शिवभक्त की बाइक को कार की टक्कर लगने से गंगाजल खंडित हो गया। इससे आक्रोशित शिवभक्तों ने हंगामा करते हुए कार को क्षतिग्रस्त कर दिया।

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिवभक्तों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने गंगाजल की व्यवस्था कर शिवभक्तों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया।

    जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह दिल्ली के थाना सदर क्षेत्र के कुशवाहा निवासी शिवभक्त कृष्ण बाइक से हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। बहादराबाद टोल प्लाजा के पास एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे गंगाजल खंडित हो गया।

    गंगाजल खंडित होने से आक्रोशित शिवभक्तों ने हंगामा करते हुए कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शिवभक्तों को समझा-बुझाकर बमुश्किल मामला शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने गंगाजल की व्यवस्था कराई और शिवभक्तों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया।

    यह भी पढ़ें- हरिद्वार में कांवड़ यात्रा का भव्य दृश्य, 'बोल बम' के जयकारों के साथ करोड़ों शिवभक्तों का सैलाब

    यह भी पढ़ें- दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर तीन कांवड़ियों की मौत के मामले में केस दर्ज, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस