Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरिद्वार में कांवड़ यात्रा का भव्य दृश्य, 'बोल बम' के जयकारों के साथ करोड़ों शिवभक्तों का सैलाब

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 02:54 PM (IST)

    हरिद्वार में कांवड़ यात्रा पूरे जोर पर है, जहां पंचक समाप्त होने के बाद शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हरिद्वार। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा अपने पूरे जोर पर है। मंगलवार रात पंचक समाप्त होने के बाद बुधवार को धर्मनगरी हरिद्वार में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह हुई वर्षा भी शिवभक्तों के उत्साह को तनिक भी कम नहीं कर सकी।

    78605794

    हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोषों के बीच हाईवे, कांवड़ पटरी और प्रमुख कांवड़ मार्ग भगवा रंग में पूरी तरह रंगे दिखाई दिए। दूर-दूर तक कंधों पर सजी आकर्षक कांवड़ों की कतारें, डीजे की शिवधुनों पर झूमते श्रद्धालु और सेवा शिविरों में हो रही निःस्वार्थ सेवा ने पूरे वातावरण को शिवमय बना दिया।

    78605801


    30 जुलाई से शुरू हुई कांवड़ यात्रा में सातवें दिन बुधवार को शाम तक 37 लाख 30 हजार शिवभक्त हरिद्वार से पवित्र गंगाजल भरकर अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। साथ ही, कांवड़ यात्रा शुरू होने से बुधवार शाम छह बजे तक एक करोड़ 80 लाख 55 हजार शिवभक्त गंगाजल लेकर विभिन्न राज्यों की ओर प्रस्थान कर चुके हैं।

    78606056

    आगामी चार दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। विशेष रूप से आठ अगस्त से डाक कांवड़ के शुरू होने के साथ यात्रा और अधिक तेज गति पकड़ने की उम्मीद है। 11 अगस्त को देशभर के शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा।

    खबरें और भी

    78606062

    बुधवार को पूरे दिन शिवभक्तों का उत्साह चरम पर रहा। सुबह से ही हर की पैड़ी, सुभाष घाट, मालवीय घाट, प्रेमनगर आश्रम घाट और अन्य गंगाघाटों पर जल भरने वालों की लंबी कतारें लगी रहीं। वर्षा के बावजूद शिवभक्त पूरे जोश और भक्ति के साथ अपनी यात्रा पर आगे बढ़ते रहे।

    78606061

    हाईवे और कांवड़ पटरी पर दिनभर अलग ही दृश्य देखने को मिला। कई आकर्षक झांकियों और सुंदर कांवड़ों ने लोगों का ध्यान खींचा। जगह-जगह सामाजिक, धार्मिक और स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से लगाए गए सेवा शिविरों में भोजन, फल, शीतल पेय, प्राथमिक उपचार और विश्राम की व्यवस्थाएं भी जारी रहीं।
    जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। प्रमुख कांवड़ मार्गों, स्नान घाटों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है।

    78606058

    यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी चौबीसों घंटे अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं ताकि शिवभक्तों की यात्रा सुरक्षित, सुचारु और व्यवस्थित बनी रहे। उन्होंने शिव भक्तों से अपील करते हुए कहा कि यात्रा के दौरान निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें, यातायात एवं सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें तथा स्वच्छ और सुरक्षित कांवड़ यात्रा के संचालन में प्रशासन का सहयोग करें।

    यह भी पढ़ें- कांवड़ का जल किसे अर्पित किया जाता है? जानिए सावन में जलाभिषेक की सही विधि और नियम

    यह भी पढ़ें- आज हरिद्वार में दिखेगा अनूठा दृश्य, बुर्के में कांवड़ उठाएंगी भोले की भक्त तमन्ना मलिक