आज हरिद्वार में दिखेगा अनूठा दृश्य, बुर्के में कांवड़ उठाएंगी भोले की भक्त तमन्ना मलिक
संभल की मुस्लिम महिला तमन्ना मलिक अपने पति के साथ हरिद्वार में बुर्का पहनकर कांवड़ उठाएंगी और गाजियाबाद जाएंगी। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हरिद्वार। संभल के असमोली निवासी मुस्लिम महिला तमन्ना मलिक अपनी पति अमन त्यागी के साथ आज गुरुवार को हरिद्वार में कांवड़ उठाएंगी। इसके लिए बुधवार को हरिद्वार पहुंच गई थी।
आज गुरुवार को तमन्ना मलिक ने बुर्का पहनकर कांवड़ लेकर हरिद्वार से गाजियाबाद के लिए जाएंगी। इस कांवड़ यात्रा में मुस्लिम महिला अनिसा बानो भी शामिल होंगी।
इससे पहले फाल्गुन मास की कांवड़ यात्रा के दौरान भी तमन्ना मलिक बुर्का पहनकर हरिद्वार से गंगाजल ले गई थीं। उन्होंने लगभग पांच दिन की पैदल यात्रा पूरी कर महाशिवरात्रि पर संभल स्थित नैमिषारण्य प्राचीन तीर्थ मंदिर में भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक किया था।