विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार में गंगा में डूबा दिल्ली का युवक, परिवार के सामने हुआ दर्दनाक हादसा

Published: Thu, 28 May 2026 05:01 PM (IST)

हरिद्वार के चित्रकूट घाट पर गंगा स्नान के दौरान दिल्ली के 19 वर्षीय युवक रजत वंशी की डूबने से मौत ...और पढ़ें

हरिद्वार में गंगा में रेस्क्यू आपरेशन चलाती एनडीआरएफ, जल पुलिस और चेतक पुलिस।

हरिद्वार में गंगा में रेस्क्यू आपरेशन चलाती एनडीआरएफ, जल पुलिस और चेतक पुलिस।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र स्थित चित्रकूट घाट धाम में गंगा स्नान के दौरान दिल्ली के एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक अपने स्वजन के साथ हरिद्वार घूमने आया था। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, रजत वंशी (19 वर्ष) निवासी मकान नंबर-285, बुधा मार्ग, थाना मंडावली, पूर्वी दिल्ली गुरुवार सुबह अपने पिता, भाई और चाचा के साथ हरिद्वार पहुंचा था।

चित्रकूट घाट धाम में गंगा स्नान के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव में बहने लगा। स्वजन के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह देखते ही देखते पानी में लापता हो गया।

सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, जल पुलिस और चेतक पुलिस मौके पर पहुंची। संयुक्त टीम ने गंगा में सर्च अभियान चलाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल के डैम से अचानक छोड़ा गया पानी बना काल, देहरादून में 3 साल की बच्ची की डूबने से मौत

यह भी पढ़ें- ऋषिकेश गंगा में नहाते समय नोएडा के युवक की मौत, गाजियाबाद के युवक को बचाया

यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में डूबे नौगावां सादात के मोहम्मद कैफ का शव चौथे दिन बरामद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।