Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कांवड़ यात्रा: बारिश हो या धूप, नहीं डिगी शिवभक्तों की आस्था; अब तक जल लेकर लौटे दो करोड़ 19 लाख भक्त

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 02:32 PM (IST)

    कभी भारी वर्षा और कभी चटखती धूप के बावजूद 39.15 लाख शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। ...और पढ़ें

    कांवड़ यात्रा में इस बाद 2 करोड़ शिव भक्त गंगा जल लेकर गंतव्य के लिए रवाना।

    कांवड़ यात्रा में इस बाद 2 करोड़ शिव भक्त गंगा जल लेकर गंतव्य के लिए रवाना।

    HighLights

    1. गुरुवार को 39.15 लाख शिवभक्त गंगाजल लेकर रवाना हुए

    2. लगातार वर्षा और जलभराव के बावजूद उत्साह में कमी नहीं

    3. अब तक 2 करोड़ से अधिक श्रद्धालु कांवड़ यात्रा में शामिल

    जागरण संवाददाता, हरिद्वार। लगातार वर्षा और सड़कों पर जगह-जगह जल भराव के बीच भी शिवभक्तों की कांवड़ यात्रा कदम-दर-कदम आगे बढ़ती रही। कांवड़ मेला के आठवें दिन हरिद्वार में श्रद्धा का हुजूम उमड़ा।

    भीगते वस्त्र, कंधों पर सजी कांवड़ और होंठों पर जय भोले, हर-हर महादेव, बोल बम व नमः शिवाय के जयघोष के साथ 39.15 लाख शिवभक्त अपने गंतव्य की ओर बढ़े।

    78638815

     

    धर्मनगरी हरिद्वार में बुधवार शाम से शुरू हुई वर्षा गुरुवार पूरे दिन जारी रही। कांवड़ पटरी मार्ग, सर्विस रोड और कई प्रमुख सड़कों पर जलभराव हो गया। कई स्थानों पर कीचड़ भी जमा हो गया, जिससे यात्रा चुनौतीपूर्ण हो गई। इसके बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कहीं कोई कमी नहीं दिखी।

    78638994

    बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और युवा सभी वर्षा की परवाह किए बिना अपनी कांवड़ को सुरक्षित संभाले आगे बढ़ते रहे। किसी के चेहरे पर थकान या शिकायत नहीं दिखी। बल्कि भगवान शिव के प्रति अटूट श्रद्धा दिखी।

    78638983

    मेला कंट्रोल रूम में स्थापित पुलिस कंट्रोल रूम के अनुसार गुरुवार शाम छह बजे तक 39 लाख 15 हजार शिवभक्त हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।

    78638812

    वहीं, कांवड़ यात्रा शुरू होने से अब तक 2 करोड़ 19 लाख 70 हजार श्रद्धालु गंगाजल लेकर विभिन्न राज्यों के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए प्रशासन और पुलिस पूरे यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में जुटे रहे।

    यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा पर निकलीं तीन तलाक व हलाला पीड़ित अनिसा बानो, हरिद्वार से गाजियाबाद रवाना

    यह भी पढ़ें- हरिद्वार के भगवानपुर में मेन बाजार से जाने की जिद पर अड़े कांवड़िये, पुलिस से घंटों नोकझोंक