हरिद्वार में बदलेगा मौसम: अगले 48 घंटे आंशिक बादल और हल्की बारिश का है अनुमान
हरिद्वार जिले में अगले एक-दो दिन आंशिक बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान है। किसानों को सिंचाई, कटाई और रासायनिक छिड़काव से बचने की सलाह दी गई है ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रुड़की। शहर और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को फिर से मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। सुबह आसमान में बादल छाने के साथ ही रिमझिम वर्षा हुई। साथ ही दिनभर धूप-छांव का खेल चलता रहा।
शुक्रवार सुबह शहर में बादल छाये रहे। साथ ही रुक-रुककर कभी रिमझिम तो कभी झमाझम वर्षा हुई। हालांकि कुछ ही मिनटों में वर्षा थम भी गई। लेकिन इसके बाद दिनभर धूप-छांव की आंखमिचौनी होती रही।
उधर, मौसम का मिजाज बदलने से गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिली।
अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस से लुढ़ककर 30.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। जोकि सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग में संचालित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना से मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले में अगले एक-दो दिन आंशिक बादल छाने एवं हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है।
परियोजना से जुड़े विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए सिंचाई, फसल कटाई, थ्रेशिंग और रसायनों के छिड़काव जैसे कार्यों से बचें।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड मौसम अपडेट: पर्वतीय क्षेत्रों में बौछारें, ऊंचाई पर हल्के हिमपात की संभावना
यह भी पढ़ें- केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी से थमे पुनर्निर्माण कार्य, यात्रा तैयारियों पर असर