हरिद्वार: कांवड़ मेले में शिवभक्तों की यात्रा होगी सुगम, पुलिस ने जारी किया क्यूआर कोड
हरिद्वार पुलिस ने कांवड़ मेले में शिवभक्तों की सुविधा और सुरक्षित यात्रा के लिए क्यूआर कोड जारी किया है। ...और पढ़ें

पुलिस की ओर से जारी क्यूआर कोड: साभार पुलिस
HighLights
कांवड़ मेले में शिवभक्तों की सुविधा हेतु क्यूआर कोड जारी
क्यूआर कोड से ट्रैफिक प्लान, पार्किंग, रूट डायवर्जन की जानकारी
एसएसपी नवनीत सिंह ने सुरक्षित यात्रा के लिए अपील की
जागरण संवाददाता, हरिद्वार। कांवड़ मेले में शिवभक्तों की सुविधा और सुरक्षित यात्रा के लिए पुलिस ने क्यूआर कोड जारी किया है। जिसे स्कैन कर यात्रा से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियां मोबाइल पर मिल सकेंगी।
एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि कोड स्कैन करते ही यात्रियों को कांवड़ यात्रा का ट्रैफिक प्लान, रूट डायवर्जन, पार्किंग स्थलों की जानकारी, हेल्पलाइन नंबर, यातायात संबंधी दिशा-निर्देश व अन्य जरूरी सूचनाएं उपलब्ध होंगी।
इससे यात्रियों को बार-बार जानकारी के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा और यात्रा अधिक सुगम व व्यवस्थित हो सकेगी।
उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले या मार्ग में इस क्यूआर कोड का उपयोग कर नवीनतम जानकारी अवश्य प्राप्त करें।
विशेषकर ट्रैफिक व्यवस्था और डायवर्जन संबंधी निर्देशों का पालन करने से अनावश्यक जाम से बचा जा सकेगा और यात्रा सुरक्षित और सुविधाजनक बनेगी।
बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान परिस्थितियों के अनुसार यातायात व्यवस्था में समय-समय पर बदलाव किए जा सकते हैं।
ऐसे में श्रद्धालु क्यूआर कोड के माध्यम से अपडेट जानकारी प्राप्त करते रहें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा: मेरठ रेंज में चार अस्थायी थाने और 58 चौकियां स्थापित, इंस्पेक्टर को दी गई जिम्मेदारी
यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा: शामली में पहली बार तीन अस्थायी थाने बने; 7 सुपर जोन, 180 नाकाबंदी और 617 CCTV से निगरानी