हरिद्वार में हरियाणा के कांवड़िए की अचानक तबीयत बिगड़ी, पतंजलि योगपीठ के पास मौत
हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान पतंजलि योगपीठ के पास एक कांवड़िए सुनील की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हरिद्वार । कांवड़ यात्रा के दौरान बुधवार को कोतवाली बहादराबाद क्षेत्र में पतंजलि योगपीठ के निकट एक कांवड़िए की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेज दिया।
पुलिस के अनुसार हरियाणा के झज्जर जनपद के बहादुरगढ़ क्षेत्र स्थित बामलौनी गांव निवासी सुनील अपने परिवार के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे।
रास्ते में पतंजलि योगपीठ के पास विश्राम के दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
सूचना पर पहुंची बहादराबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेज दिया। बहादराबाद प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्रथम दृष्टया मामला हृदय गति रुकने से मौत मानी जा रही है।