Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान हादसा, शिवभक्त की मौत और दो गंभीर घायल

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 04:05 PM (GMT+05:30)

    हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान श्यामपुर कांगड़ी फ्लाईओवर पर हुए सड़क हादसे में हरियाणा के एक शिवभक्त की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल ...और पढ़ें

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के दौरान श्यामपुर कांगड़ी फ्लाईओवर पर शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में हरियाणा के एक शिवभक्त की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उत्तराखंड रोडवेज की बस से टक्कर के बाद हुआ।

    जानकारी के अनुसार फरीदाबाद, हरियाणा निवासी मनीष (23) अपने साथियों कमल और मयंक के साथ कांवड़ लेकर हरिद्वार से गंगाजल लेने आया था।

    साथियों के साथ गंगाजल लेने आया था हरिद्वार

    शुक्रवार को तीनों शिवभक्त श्यामपुर कांगड़ी फ्लाईओवर से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी उत्तराखंड रोडवेज की बस से टक्कर हो गई। दुर्घटना में तीनों घायल हो गए।

    हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद मनीष को मृत घोषित कर दिया। वहीं कमल और मयंक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    हादसे की सूचना मृतक और घायलों के स्वजन को दे दी गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए फ्लाईओवर पर यातायात प्रभावित रहा।

    यह भी पढ़ें- हरदोई: गंगा में डूबे दो युवकों में से एक का शव पांच दिन बाद मिला, दूसरे की तलाश अभी भी जारी

    यह भी पढ़ें- हरिद्वार में डाक कांवड़ का सैलाब, हजारों वाहन उमड़े; यातायात डायवर्जन लागू