Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पिरान कलियर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी अब्दुल रहमान गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर कर रहा था शोषण

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 01:41 PM (IST)

    कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, कलियर । कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो अधिनियम के गंभीर मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर वर्ष 2020 से नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है।

    पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को पीड़िता के रुड़की निवासी पिता ने कोतवाली पिरान कलियर पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि इमलीखेड़ा निवासी अब्दुल रहमान उनकी नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर वर्ष 2020 से लगातार उसका यौन शोषण करता रहा। तहरीर के आधार पर पुलिस पोक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

    जांच के दौरान पुलिस टीम ने लगातार दबिश देते हुए 29 जुलाई को आरोपी अब्दुल रहमान निवासी इमलीखेड़ा को रहमतपुर गांव क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। इस कार्रवाई को महिला उपनिरीक्षक विशाखा असवाल ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

    कोतवाल कमल मोहन भंडारी का कहना है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

    यह भी पढ़ें- यूपी में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 7 साल बाद कोर्ट का फैसला

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर जिला अस्पताल से अपहृत 10 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, श्मशान घाट के पास मिला शव

    खबरें और भी