विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छात्रों की परीक्षा के दौरान प्रधानाचार्य और दफ्तरी के बीच हो गई मारपीट

By gaurav kalaEdited By:
Published: Thu, 27 Oct 2016 07:34 PM (IST)Updated: Fri, 28 Oct 2016 06:00 AM (IST)

छात्रों की छहमाही परीक्षा दूसरे दिन भी मारपीट व विवाद में छूटी। इसमें परीक्षा शुरू होने के दौरान दफ्तरी एवं कार्यवाहक प्रधानाचार्य के बीच गालीगलौज एवं जमकर मारपीट हुई।

News Article Hero Image

हरिद्वार, [जेएनएन]: हरिद्वार में राजकीय इंटर कालेज भेल सेक्टर दो में छात्रों की छहमाही परीक्षा दूसरे दिन भी मारपीट व विवाद में छूटी। इसमें परीक्षा शुरू होने के दौरान दफ्तरी एवं कार्यवाहक प्रधानाचार्य के बीच गालीगलौज एवं जमकर मारपीट हुई। इससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी। जबकि आपसी बीचबचाव के बाद मामला शांत हुआ।

जिले में इन दिन राजकीय एवं अशासकीय स्कूलों में छहमाही परीक्षाएं चल रही हैं। राजकीय इंटर कालेज भेल में भी रोजाना की तरह विभिन्न कक्षाओं के 421 छात्रों की सुबह 10 बजे से अलग-अलग विषयों की थी।
आरोप है कि परीक्षा पर्यवेक्षक सतीश सैनी ने आरोपी दफ्तरी रमेश कुमार की परीक्षा में रिलीवर में ड्यूटी लगा दी। इस पर दफ्तरी परीक्षा पर्यवेक्षक से झगड़ने लगा। इसकी जानकारी पाकर स्वयं कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुनीत कुमार पर्यवेक्षक के कक्ष में पहुंचे।

पढ़ें: पति संग घर के दरवाजे पर पहुंची महिला पर टूट पड़े बदमाश
जिस पर दफ्तरी को समझाने का प्रयास किया। इस बीच दोनों के बीच बात गालीगलौज तक पहुंच गई। इस पर दफ्तरी ने कार्यवाहक प्रधानाचार्य के साथ जमकर मारपीट कर दी। इस बीच किसी ने सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दे दी।
हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही मामले में शिक्षकों ने हस्तक्षेप कर शांत करा दिया। उधर, कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने मामले की जानकारी मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. पुष्पारानी वर्मा को दी।

पढ़ें: बेटे का जन्मदिन मना गांव से लौटा परिवार, ताला खोलते ही पत्नी की निकली चीख
सूचना पर मौके पर उप शिक्षा अधिकारी बहादराबाद मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने पूरी घटनाक्रम की जानकारी एकत्रित की। कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुनीत कुमार का कहना है कि दफ्तरी रमेश कुमार की शिकायत पहले भी सीईओ कार्यालय से की गई है। वह काफी लोगों के साथ बदसलूकी कर चुके हैं।
आरोप लगाया कि दफ्तरी ने बीते रोज भी शिक्षक से मारपीट की थी और अब प्रधानाचार्य के साथ ही वही घटना को दोहराया। उधर, कालेज में बवाल के चलते स्कूल के सभी कक्षाओं की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया। छात्रों को वापस भेज दिया गया।

पढ़ें-रेस्टोरेंट में बहन को प्रेमी संग देख चढ़ा भाई का पारा, ऐसे सिखाया सबक..
मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रभारी डा. पुष्पारानी वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी शिकायत शिक्षा निदेशक से की गई है। जबकि जांच के लिए मौके पर उप शिक्षा अधिकारी बहादराबाद को भेजा गया था।
रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए गए लोगों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। जहां तक बच्चों की परीक्षा छूटने की बात है तो अगली तिथि में संपन्न कराई जाएगी।

पढ़ें: मां को पिटते देख पांच साल के बेटे ने किया ऐसा काम, पुलिस भी हैरान...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।