Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रुड़की में मुस्लिम प्रेमिका को लेकर लापता हुआ हिंदू युवक, दोनों पक्षों के बीच तनाव

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 11:29 PM (IST)

    रुड़की में एक हिंदू युवक अपनी मुस्लिम प्रेमिका के साथ लापता हो गया है, जिससे क्षेत्र में दो समुदायों के बीच तनाव पैदा हो गया है। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. रुड़की में हिंदू युवक मुस्लिम प्रेमिका संग लापता

    2. दो समुदायों के बीच क्षेत्र में तनाव की स्थिति

    3. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर तलाश शुरू की

    जागरण संवाददाता, रुड़की। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में एक युवक मुस्लिम प्रेमिका को लेकर लापता हो गया है। मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

    युवती के स्वजनों ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है, जिसके बाद पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है। उनके बालिग होने के कारण आशंका जताई जा रही है कि वे शादी कर सकते हैं।

    पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर बताया कि सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक मुस्लिम युवती का एक हिंदू युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।

    दोनों के बीच फोन और इंटरनेट मीडिया के जरिए बातचीत होने की जानकारी मिली है। जब युवती के स्वजनों को इस बात की भनक लगी, तो उन्होंने उस पर युवक से बातचीत बंद करने का दबाव बनाया था।

    उसके बाद बुधवार देर शाम से दोनों लापता हो गए। घर पर युवती के न मिलने पर स्वजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका मोबाइल नंबर बंद मिला। उसकी सहेलियों को भी कोई जानकारी नहीं थी।

    काफी प्रयास के बाद स्वजनों को पता चला कि वह हिंदू समुदाय के एक युवक के साथ गई है। इसके बाद स्वजनों ने सिविल लाइन कोतवाली पहुंचकर युवक का नाम देकर शिकायत दर्ज कराई है।

    मामला दो समुदायों का होने के चलते पुलिस बेहद सतर्कता बरत रही है। दोनों के मोबाइल नंबरों की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है, हालांकि फिलहाल दोनों के फोन बंद आ रहे हैं।

    प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि पुलिस को इस मामले में तहरीर मिल चुकी है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। युवती की बरामदगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों को भी शांति रखने के लिए समझाया गया है।

    यह भी पढ़ें- रुड़की में मुस्लिम व्यक्ति ने किशोरी से किया दुष्कर्म, पीड़िता का गर्भपात कराने पहुंचा दरिंदा; दबोचा

    यह भी पढ़ें- रुड़की में लव जिहाद के आरोप पर अस्पताल में बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन