Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रुड़की में मुस्लिम व्यक्ति ने किशोरी से किया दुष्कर्म, पीड़िता का गर्भपात कराने पहुंचा दरिंदा; दबोचा

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 01:09 PM (IST)

    हरिद्वार की सिडकुल पुलिस ने रुड़की में दुष्कर्म पीड़िता का गर्भपात कराने पहुंचे आरोपित समद को गिरफ्तार कर लिया है। ...और पढ़ें

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हरिद्वार। दुष्कर्म पीड़िता के गर्भवती होने पर रुड़की में उसका गर्भपात कराने पहुंचे आरोपित को सिडकुल थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

    आरोपित पेशे से ईंट-बजरी का सप्लायर है। पीड़िता के पिता उसके यहां काम करते हैं। इसी का फायदा उठाकर उसने किशोरी से दुष्कर्म किया। गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश कर आरोपित को जेल भेज दिया गया।

    हिंदूवादी संगठनों ने किया था हंगामा

    रुड़की में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एक अस्पताल में किशोरी का गर्भपात कराने की सूचना पर हंगामा किया था। आरोप था कि सिडकुल क्षेत्र में एक मुस्लिम व्यक्ति ने किशोरी को डरा-धमकाते हुए दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर उसे गर्भपात कराने के लिए रुड़की ले आया।

    हंगामा होने पर हरकत में आई पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद सिडकुल थाने की एक पुलिस टीम ने रुड़की पहुंचकर आरोपित समद निवासी कासमपुर बोडाहेड़ी को गिरफ्तार कर लिया। सिडकुल थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया कि आरोपित को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- रुड़की में लव जिहाद के आरोप पर अस्पताल में बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

    यह भी पढ़ें- रुड़की: मालखाने के अवैध हथियारों पर चला पुलिस का बुलडोजर, 63 तमंचे और चाकू कबाड़ में तब्दील