रुड़की में मौसा ने किया 15 साल की किशोरी से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला राज
रुड़की के मंगलौर में मौसी के घर आई 15 वर्षीय किशोरी से उसके मौसा ने दुष्कर्म किया। आठ माह की गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ, पुलिस ने आरोपित के ख ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
15 वर्षीय किशोरी से मौसा ने किया दुष्कर्म
आठ माह की गर्भवती होने पर हुआ खुलासा
आरोपित मौसा आसिफ के खिलाफ मामला दर्ज, फरार
जागरण संवाददाता, रुड़की। उत्तर प्रदेश के देवबंद से रुड़की के मंगलौर में अपनी मौसी के घर आई एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ उसके ही मौसा ने दुष्कर्म किया।
किशोरी आठ माह की गर्भवती हो गई तो मामले का खुलासा हुआ। पीड़िता के पिता की तहरीर पर मंगलौर कोतवाली पुलिस ने आरोपित मौसा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता को नारी निकेतन भेज दिया गया है।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद क्षेत्र निवासी पीड़िता के पिता ने तहरीर दी है कि उनकी साली मंगलौर में रहती है।
बीते फरवरी में उन्होंने 15 वर्षीय बेटी को साली के घर भेजा था। आरोप है कि उस दौरान उनकी साली के पति आसिफ ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया।
पिछले माह किशोरी वापस अपने घर देवबंद पहुंची, तो वह परेशान लग रही थी, जिससे परिजनों को संदेह हुआ।
चिकित्सीय जांच कराने पर उसके आठ माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इसके बाद किशोरी ने परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई।
तहरीर मिलने के बाद पुलिस तत्काल हरकत में आ गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवान महर ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर आरोपित आसिफ के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
आरोपित फिलहाल अपने घर से फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। वहीं पीड़िता को सुरक्षा और देखभाल के लिए नारी निकेतन भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें- बहराइच में दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 50000 का जुर्माना भी लगाया; फाइन ना देने पर होगी एक साल की अतिरिक्त जेल
यह भी पढ़ें- मुस्लिम युवक ने पहले पहचान छिपाई फिर शादी का झांसा देकर किया युवती से दुष्कर्म; धमकी से तंग पीड़िता ने खा लिया जहर