Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रुड़की के कलियर में भीषण सड़क हादसा: 2 बाइकों की टक्कर में 3 युवकों की मौत

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 11:10 PM (IST)

    कलियर थाना क्षेत्र में देर रात दो बाइकों की भीषण टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। ...और पढ़ें

    कलियर में कांवड़ पटरी मार्ग पर बाजुहेड़ी के पास दो बाइकों में हुई भीषण टक्कर।

    कलियर में कांवड़ पटरी मार्ग पर बाजुहेड़ी के पास दो बाइकों में हुई भीषण टक्कर।

    HighLights

    1. कलियर में देर रात दो बाइकों की टक्कर

    2. हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत

    3. दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

    संवाद सूत्र, कलियर। हरिद्वार कलियर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

    कांवड़ पटरी मार्ग पर बाजुहेड़ी के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    तेज रफ्तार बनी काल

    घटना सोमवार रात करीब 10:30 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों मोटरसाइकिलें अत्यधिक तेज गति में थीं और बाजुहेड़ी के पास अचानक आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और उन पर सवार युवक सड़क पर जा गिरे।

    सूचना मिलते ही कलियर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों गंभीर रूप से घायल युवकों को एम्बुलेंस के जरिए रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

    पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव

    पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। देर रात तक मृतकों और घायलों की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।

    पुलिस शिनाख्त के प्रयास करने के साथ ही हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे रात के समय गति सीमा का ध्यान रखें और सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं।

    यह भी पढ़ें- सीहोर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-बोलेरो की टक्कर में 5 की मौत, 4 लोग गंभीर घायल

    यह भी पढ़ें- बलिया में स्कूल बस से निकलने लगा धुआं, लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा