Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रुड़की: लक्सर जा रही चलती बस में निकला सांप, यात्रियों के बीच मची अफरा-तफरी

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 09:20 PM (GMT+05:30)

    रुड़की-लक्सर मार्ग पर एक निजी बस में सांप निकलने से यात्रियों में दहशत फैल गई, लेकिन वन विभाग की अनुपस्थिति में दो युवकों ने सांप को पकड़कर जंगल में स ...और पढ़ें

    एआई जनरेटेड इमेज।

    एआई जनरेटेड इमेज।

    HighLights

    1. रुड़की-लक्सर बस में अचानक सांप निकला

    2. वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची

    3. दो युवकों ने सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ा

    जागरण संवाददाता, रुड़की। रुड़की-लक्सर मार्ग पर संचालित एक निजी बस में अचानक सांप निकलने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

    संकट की घड़ी में जब वन विभाग की टीम सूचना के बावजूद मौके पर नहीं पहुंची, तो दो साहसी युवकों ने हिम्मत दिखाई और सांप को पकड़ लिया।

    बाद में युवकों ने सांप को पास के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया, जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

    रुड़की से एक प्राइवेट बस यात्रियों को लेकर लक्सर की ओर जा रही थी। जब बस ढंडेरा रेलवे फाटक के पास पहुंची, तो उसमें अचानक एक सांप दिखाई दिया।

    जिसके बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल वाहन को सड़क किनारे रोका और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

    घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। आरोप है कि सूचना देने पर वन विभाग के अधिकारियों ने यह कहकर टालमटोल की कि संबंधित क्षेत्र मंगलौर रेंज के अंतर्गत आता है।

    काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वन विभाग से कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा, तो यात्रियों की परेशानी बढ़ने लगी। वन विभाग की ओर से कोई मदद न मिलते देख वहां मौजूद दो युवकों ने खुद ही कमान संभाली।

    उन्होंने हिम्मत जुटाकर सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। काफी देर तक वन विभाग की टीम का इंतजार करने के बाद, जब कोई नहीं आया तो चालक यात्रियों को लेकर लक्सर के लिए रवाना हो गया। वहीं, दोनों युवकों ने पकड़े गए सांप को पास के ही जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।

    यह भी पढ़ें- वाराणसी में सोते मासूम को जहरीले सांप ने डसा, 3 वर्षीय बच्चे की मौत, दीवार तोड़कर मिला कोबरा

    यह भी पढ़ें- शादी की पहली रात ही छिन गया सुहाग: जमीन पर सोए दूल्हे की सांप के डसने से मौत, गर्दन पर म‍िले न‍िशान