Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रुड़की में प्रेम प्रसंग का दुखद अंत, किशोरी ने कीटनाशक खाकर दे दी जान

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 10:27 PM (IST)

    रुड़की के टोडा खटका गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक किशोरी ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया, पुलिस मामले ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. रुड़की में प्रेम प्रसंग के चलते किशोरी ने कीटनाशक खाया

    2. टोडा खटका गांव में हुई घटना, अस्पताल में मौत

    3. पुलिस ने शव कब्जे में लिया, मामले की जांच जारी

    जागरण संवाददाता, रुड़की। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के टोडा खटका गांव में एक किशोरी ने प्रेम प्रसंग के चलते कीटनाशक खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।

    पुलिस के अनुसार, सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के टोडा खटका का गांव में एक किशोरी का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

    इसके चलते ही शनिवार की देर शाम किशोरी ने घर में रखे कीटनाशक खा लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।

    आनन-फानन में परिवार के लोगों उसे लेकर एक अस्पताल में पहुंचे ,लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    अस्पताल प्रबंधन में इसकी सूचना सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को दे दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच मृतक के शव को कब्जे में ले लिया।

    सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया किशोरी ने प्रेम प्रसंग में कीटनाशक का सेवन किया। जिससे उसकी मौत हुई है।

    पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस मामले में अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।

    यह भी पढ़ें- बलरामपुर में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

    यह भी पढ़ें- बस्ती में प्रेम प्रसंग का दुखद अंत, प्रेमी-प्रेमिका ने दी जान, युवती ने मां को लिखा सुसाइड नोट