रुड़की: दुल्हन बनाने का वायदा कर होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज
रुड़की में एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। युवक ने एक साल तक शारीरिक शोषण करने के बाद शादी से इनकार ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया
एक साल तक शारीरिक शोषण के बाद युवक ने शादी से इनकार किया
आरोपी ने अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी
जागरण संवाददाता, रुड़की। एक रिश्तेदार की शादी में एक अंजान युवक और एक अंजान युवती की जान-पहचान पहले मुलाकातों में बदली।
फिर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ। युवती ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसके साथ बड़ा धोखा हुआ है।
आरोपित ने पहले तो उसके साथ जीने-मरने की कसमें खाकर शादी के सपने दिखाए, फिर प्यार का वास्ता देकर होटल ले गया और दुष्कर्म किया।
इसके बाद बार-बार शारीरिक शोषण करता था। इस तरह एक साल बीत गए। तब शादी का दबाव बनाया तो आरोपित कन्नी काटने लगा।
उसके बदलते तेवरों का विरोध जताया तो आरोपित ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो के जरिए बदनाम करने की धमकी दी है।
युवती के इस बयान में कितना सच है, इसकी जांच करने के लिए पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला गंगनहर थाने से सामने आया है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि वह करीब एक साल पहले सहारनपुर में अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गई थी।
वहां उसकी मुलाकात झबरेड़ा क्षेत्र निवासी एक युवक से हुई, जो अपने परिवार के साथ समारोह में शामिल होने आया था।
बातचीत के दौरान दोनों ने मोबाइल नंबर साझा कर लिए। इसके बाद बातचीत और मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया।
होटल में बनाए संबंध, फोटो-वीडियो भी ली
आरोप है कि युवक ने जल्द शादी करने का भरोसा दिलाकर युवती को एक होटल में मिलने के लिए राजी किया था। आरोप है कि होटल में दुष्कर्म किया।
इसके बाद शादी का भरोसा दिलाकर अलग-अलग स्थानों पर युवती को ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि उसी दौरान युवती के कुछ फोटो और वीडियो भी अपने मोबाइल में रिकार्ड कर लिए।
करीब एक साल तक चले इस शोषण के बाद जब युवती ने युवक से अपने स्वजन से शादी की बात करने को कहा, तो वह टालमटोल करने लगा। जब युवती ने शादी के लिए ज्यादा दबाव बनाया, तो आरोपित ने साफ इनकार कर दिया।
आरोप है कि युवक ने धमकी दी कि ज्यादा दबाव बनाया तो उसके फोटो और वीडियो एडिट कर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर देगा। परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की।
यह भी पढ़ें- सजा से बचने के लिए दुष्कर्म के आरोपी ने हाईकोर्ट में पेश किया पीड़िता का फर्जी समझौता पत्र, वकील पर भी मुकदमा
यह भी पढ़ें- करनाल में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म कर मारपीट का आरोप, दो पर केस दर्ज