Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी मामला: हाई कोर्ट से आरोपित नौटियाल की याचिका खारिज, बर्खास्तगी की तैयारी में BKTC

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 10:03 PM (IST)

    हाई कोर्ट ने बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की गणना में वित्तीय अनियमितता के आरोपित प्रमोद नौटियाल की याचिका खारिज कर दी है। ...और पढ़ें

    बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी मामला।

    बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी मामला।

    HighLights

    1. हाई कोर्ट ने प्रमोद नौटियाल की याचिका निरस्त की

    2. बीकेटीसी आरोपित नौटियाल को बर्खास्त करने की तैयारी में

    3. एसआईटी 32 दिन की सीसीटीवी फुटेज रिकवर कर रही

    जागरण संवाददाता, नैनीताल। हाई कोर्ट ने बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ाई जाने वाली 'थाली भेंट' की गणना में वित्तीय अनियमितता करने के आरोप में निलंबित वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल की याचिका निरस्त कर दी है।

    उधर बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) आरोपित नौटियाल को बर्खास्त करने की तैयारी में है। इसके लिए समिति विधि विशेषज्ञों की सलाह ले रही है।

    दूसरी ओर चढ़ावा प्रकरण में एसआइटी की जांच जारी है। गुरुवार को बदरीनाथ धाम में एसआइटी सीसीटीवी फुटेज की रिकवरी में जुटी रही। 32 दिन की फुटेज रिकवर होने से कई राज खुल सकते हैं। 13 दिन की फुटेज एसआइटी के पास है।

    निलंबन आदेश व प्राथमिकी निरस्त करने और गिरफ्तारी पर रोक लगाए जाने को लेकर आरोपित प्रमोद नौटियाल की ओर से दायर याचिका पर गुरुवार को न्यायाधीश न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की एकलपीठ में सुनवाई हुई।

    इस दौरान सरकार ने कोर्ट को अवगत कराया कि आरोपित को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसलिए याचिका को निरस्त किया जाए।

    कोर्ट ने कहा कि जब आरोपित गिरफ्तार हो चुका है तो गिरफ्तारी पर रोक संबंधित याचिका का कोई औचित्य नहीं रह जाता।

    दरअसल, दो जुलाई को मंदिर समिति को इंटरनेट मीडिया में प्रसारित वीडियो से सूचना मिली थी कि श्री बदरीनाथ मंदिर में 'थाली भेंट' की गिनती के दौरान वित्तीय गड़बड़ी की गई है।

    इस पर संज्ञान लेते हुए बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के आदेश पर विभागीय जांच समिति का गठन किया गया।

    समिति की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि मंदिर समिति के कार्मिक प्रमोद नौटियाल ने सुबह लगभग नौ बजे से 9:30 बजे के बीच थाली भेंट गणना स्थल से धनराशि उठाई थी।

    इसके बाद मंदिर समिति की ओर से आरोपित नौटियाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

    मंदिर समिति के प्रभारी मंदिर अधिकारी युद्धवीर पुष्पवाण ने कोतवाली बदरीनाथ में नौटियाल के विरुद्ध केस दर्ज कराया था। 12 जुलाई को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया था।

    यह भी पढ़ें- बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी मामला: SIT के निशाने पर मंदिर समिति के 3 और कर्मचारी, जल्द होगी पूछताछ

    यह भी पढ़ें- बदरीनाथ चढ़ावे में हेराफेरी: अब 32 दिन की सीसीटीवी फुटेज रिकवर करेगी SIT, कई राज खुलने की उम्मीद