Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कार्बेट में ढिकाला-झिरना जोन बाघों के दीदार के लिए पर्यटकों की पहली पसंद, हुई धनवर्षा

    Updated: Fri, 10 Apr 2026 10:30 AM (IST)

    कार्बेट नेशनल पार्क के ढिकाला और झिरना जोन बाघों की अच्छी साइटिंग के कारण पर्यटकों की पहली पसंद बन गए हैं। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. ढिकाला और झिरना जोन पर्यटकों के लिए सबसे लोकप्रिय रहे

    2. बाघों की अच्छी साइटिंग ने पर्यटकों को खूब आकर्षित किया

    3. कार्बेट पार्क ने 27.75 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया

    जागरण संवाददाता, रामनगर।  विश्व प्रसिद्ध कार्बेट नेशनल पार्क का ढिकाला और झिरना पर्यटन जोन पर्यटकों की पहली पसंद बना है। पिछले वित्तीय वर्ष में इन दोनों जोन में सबसे ज्यादा पर्यटक पहुंचे हैं। बाघों की अच्छी साइटिंग की वजह से पर्यटकों के लिए यह जोन आकर्षण का केंद्र बना।

    वर्ष 2025-26 में कार्बेट में 40096 पर्यटक पहुंचे हैं। इसमें 389997 भारतीय व 10949 विदेशी पर्यटक शामिल हैं। पर्यटकों से विभाग को 27.75 करोड़ रुपये का राजस्व मिला, जो कि पिछले साल की तुलना में 2.05 करोड़ रुपये कम है। 58400 पर्यटक भी कम हुए हैं। हालांकि कार्बेट पार्क ने वर्ष 2025-26 के तय किये गए गए 26.67 करोड़ रुपये के राजस्व लक्ष्य को पार किया है।

    कार्बेट पार्क ने पर्यटकों से एक करोड़ रुपये से अधिक की आय प्राप्त कर कुल 27.75 करोड़ रुपये की आय अर्जित की। बता दें कि कार्बेट पार्क में नाइट स्टे व जिप्सी सफारी करना पर्यटकों की पहली पसंद रहता है। कार्बेट पार्क के लिए पर्यटकों में मारामारी रहती है। अक्सर बुकिंग तक नहीं मिल पाती है। कार्बेट में पर्यटकों की सफारी के लिए बिजरानी, गिरिजा, ढेला, झिरना, दुर्गादेवी, सोनानदी, वतनवासा पर्यटन जोन है।

    इन जोन में डे सफारी के लिए झिरना पर्यटन जोन पर्यटकों के लिए सबसे लोकप्रिय रहा। क्योंकि पर्यटकों ने सबसे ज्यादा बुकिंग झिरना पर्यटन जोन के लिए ही कराई। यहां सबसे ज्यादा 84725 बुकिंग हुई।

    इसके अलावा नाइट स्टे के लिए ढिकाला, बिजरानी, झिरना, ढेला जोन संचालित है। इनमें सबसे ज्यादा नाइट स्टे की बुकिंग ढिकाला पर्यटन जोन के लिए हुई। ढिकाला में 15118 बुकिंग हुई।कार्बेट पार्क की ओर से जारी राजस्व व पर्यटकों के आंकड़े में यह बात सामने आई।

    खबरें और भी

    सरकार की ओर से वर्ष 2025-26 के लिए कार्बेट पार्क को 26.67 करोड़ रुपये का लक्ष्य मिला था। कार्बेट ने लक्ष्य से अधिक 27.75 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है। कार्बेट पार्क में राजस्व बढ़ाने के लिए एलीफेंट सफारी शुरू की गई है। साथ ही वाच टावर व फुल डे सफारी की भी तैयारी है। यूं तो कार्बेट पार्क में सभी पर्यटन जोन का महत्व है। लेकिन झिरना एवं ढिकाला पर्यटन जोन पर्यटकों के बीच लोकप्रिय हुए हैं।
    -डा. साकेत बडोला, निदेशक कार्बेट टाइगर रिजर्व, रामनगर

    यह भी पढ़ें- नये पर्यटन जोन खुलने से कार्बेट पार्क पर पड़ा असर, घटे पर्यटक

    यह भी पढ़ें- कार्बेट पार्क में जाली परमिट बेचकर ठगी, एजेंट पर धोखाधड़ी का केस दर्ज