Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आदि कैलास यात्रा: रवाना हुआ पहला दल, 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंज उठा हल्द्वानी

    Updated: Fri, 08 May 2026 09:33 AM (GMT+05:30)

    कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा आयोजित आदि कैलास और ओम पर्वत यात्रा का पहला दल हल्द्वानी से रवाना हुआ। इस दल में 20 सदस्य शामिल हैं, जिनमें अधिकांश 60 व ...और पढ़ें

    आदि कैलास और ओम पर्वत की यात्रा के लिए केएमवीएन का प्रथम दल हल्द्वानी से निकला. Jagran

    आदि कैलास और ओम पर्वत की यात्रा के लिए केएमवीएन का प्रथम दल हल्द्वानी से निकला. Jagran

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। पिथौरागढ़ जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित आदि कैलास और ओम पर्वत की यात्रा के लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) की ओर से पहले यात्री दल को रवाना किया गया।

    शुक्रवार सुबह हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह से सुबह आठ बजे श्रद्धालु तीर्थ यात्रा के लिए निकले। उन्होंने रवानगी के दौरान हर-हर महादेव, जय भोले की जैसे जयकारे लगाए।

    60 या इससे अधिक उम्र के 14 यात्री

    केएमवीएन के पहले दल में 20 सदस्य हैं, जिनमें 13 महिला यात्री और सात पुरुष यात्री हैं। इनमें 14 यात्री 60 या इससे अधिक उम्र के हैं। यात्रियों को दो टेंपो ट्रैवलर से रवाना किया गया, जिनमें 11 सदस्य गुजरात, पांच दिल्ली, दो उत्तराखंड और एक-एक यात्री उत्तर प्रदेश व महाराष्ट्र के हैं।

    इनमें ज्यादातर लोग पहली बार आदि कैलास और ओम पर्वत की यात्रा पर जा रहे हैं। सभी बेहद खुश नजर आए और भोलेनाथ के पावन धाम के दर्शन के लिए उत्सुक दिखे। दल सुबह 10 बजे कैंची धाम पहुंचेगा, जहां श्रद्धालुओं का स्वागत किया जाएगा। उन्हें नीब करौरी बाबा के दर्शन कराए जाएंगे। यहां नाश्ते के बाद श्रद्धालु अल्मोड़ा के चितई गोलू देवता मंदिर और जागेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद दोपहर का भोजन करने के बाद पिथौरागढ़ के लिए रवाना होंगे।

    केएमवीएन के महाप्रबंधक विजयनाथ शुक्ल ने बताया कि तीर्थ यात्रियों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उनकी यात्रा को सुगम बनाने के लिए केएमवीएन हरसंभव कोशिश कर रहा है। केएमवीएन की ओर से 14 मई को दूसरा दल रवाना किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- चीन सीमा के करीब भाजपा दिखाएगी दम, आदि कैलास के पास 10,500 फीट पर लगेगा पार्टी का प्रशिक्षण शिविर

    यह भी पढ़ें- कैंची, चितई व जागेश्वर धाम में दर्शन से पूरी होगी आदि कैलास यात्रा, आठ मई को रवाना होगा पहला दल