Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कैंची, चितई व जागेश्वर धाम में दर्शन से पूरी होगी आदि कैलास यात्रा, आठ मई को रवाना होगा पहला दल

    Updated: Wed, 06 May 2026 03:27 PM (IST)

    कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) द्वारा संचालित आदि कैलास-ऊं पर्वत यात्रा 8 मई से हल्द्वानी, धारचूला और टनकपुर से शुरू हो रही है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    किशोर जोशी, नैनीताल। कुमाऊं मंडल विकास निगम संचालित आदि कैलास-ऊं पर्वत यात्रा आठ मई से शुरू हो रही है। पहला दल 8 मई को लोक निर्माण विश्राम ग्रह तिकोनिया हल्द्वानी से सुबह आठ बजे रवाना होगा। यात्रा की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है।

    उधर निगम संचालित कैलास मानसरोवर यात्रा की तैयारियां भी जोरों पर हैं। कैलास मानसरोवर यात्रा 30 जून से शुरू हो रही है और पहला दल चार जुलाई को टनकपुर पहुंचेगा। आदि कैलास यात्रा दल कैंची धाम, चितई गोलू देवता मंदिर एवं जागेश्वर धाम दर्शन कर पर्यटक आवास ग्रह जागेश्वर में दिन का भोजन करेगा। जिसके बाद दल पिथौरागढ़ को रवाना होगा। पहले दल में 20 यात्री शामिल हैं, जिसमें 13 महिलाएं हैं।

    केएमवीएन संचालित आदि कैलास यात्रा हल्द्वानी, धारचूला व टनकपुर से शुरू हो रही है। हल्द्वानी से पहला दल आठ मई को रवाना होगा जबकि धारचूला से पहला दल नौ मई को जबकि टनकपुर से भी नौ मई को ही रवाना होगा। टनकपुर से यात्रा छह दिनी होगी। हल्द्वानी, धारचूला व टनकपुर के रास्ते जाने वाले 15-15 दल आदि कैलास-ऊं पर्वत के दर्शन करेंगे।

    कुमाऊं के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में दर्शन करेंगे यात्री

    नैनीताल: केएमवीएन संचालित आदि कैलास ऊं पर्वत यात्रा व कैलास मानसरोवर यात्रा के यात्री कुमाऊं के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के दर्शन के साथ ही उनके इतिहास व धार्मिक महत्व से परिचित होंगे। इसमें चितई गोलज्यू मंदिर, जागेश्वर धाम, पाताल भुवनेश्वर जैसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थल शामिल हैं।

    खबरें और भी

    यात्रा में जागेश्वर, पिथौरागढ़, धारचूला, गूंजी, बूंदी, नाभीढांग, ज्योलीकांग, चौकोड़ी, अल्मोड़ा, काठगोदाम,लोहाघाट पड़ाव हैं। निगम के व्यवसाय विकास प्रबंधक दीपक पाण्डे के अनुसार हल्द्वानी से प्रति यात्री शुल्क 45 हजार व पांच प्रतिशत जीएसटी, धारचूला से 36 हजार व पांच प्रतिशत जीएसटी जबकि टनकपुर से 42 हजार के अलावा पांच प्रतिशत जीएसटी निर्धारित है।

    दूसरी बार टनकपुर से जाएंगे कैलास मानसरोवर यात्री

    नैनीताल: केएमवीएन संचालित कैलास मानसरोवर यात्रा दूसरी बार टनकपुर से आयोजित की जा रही है। 30 जून से शुरू हो रही यात्रा का पहला दल चार जुलाई को टनकपुर पहुंचेगा। मानसरोवर यात्रा में दस दलों में 500 यात्री जाएंगे। 22 दिवसीय यात्रा 26 अगस्त तक होगी। हर यात्री को दिल्ली से 1738 किलोमीटर की यात्रा टेंपो ट्रेवलर, जीप, बस से यात्रा करनी है।

    केएमवीएन संचालित आदि कैलास यात्रा की तैयारी पूरी हो चुकी है जबकि कैलास मानसरोवर यात्रा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आदि केलास यात्रा का पहला दल हल्द्वानी से आठ मई को रवाना होगा। यात्रा को यादगार व सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की गई है। कुमाऊं के धार्मिक स्थलों से यात्रा गुजरेगी तो इससे धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। - विजय नाथ शुक्ल, जीएम केएमवीएन

    यह भी पढ़ें- आदि कैलास यात्रा से पहले बदला मौसम, ओम पर्वत और व्यास घाटी में बर्फबारी

    यह भी पढ़ें- पावन बुद्ध पूर्णिमा पर आदि कैलास यात्रा शुरू, इनर लाइन परमिट के लिए मिले 500 आवेदन