Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पावन बुद्ध पूर्णिमा पर आदि कैलास यात्रा शुरू, इनर लाइन परमिट के लिए मिले 500 आवेदन

    Updated: Fri, 01 May 2026 12:30 PM (IST)

    पिथौरागढ़ के धारचूला से 1 मई को आदि कैलास यात्रा शुरू हो गई है, जिसे एसडीएम आशीष जोशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. आदि कैलास यात्रा 1 मई से धारचूला, पिथौरागढ़ से शुरू

    2. एसडीएम आशीष जोशी ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया

    3. 500 इनर लाइन परमिट आवेदन मिले, 350 जारी हुए

    संवाद सूत्र, धारचूला।  पावन बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर जनपद के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित आदिकैलास क में भगवान शिव के पवित्र मंदिर के कपाट शुक्रवार को विधिवत पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस पावन अवसर पर क्षेत्र में धार्मिक आस्था, श्रद्धा एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

    कपाट उद्घाटन के साथ ही इस वर्ष की आदि कैलास और ओम पर्वत दर्शन यात्रा का भी विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनता, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस, आईटीबीपी, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।पूजा-अर्चना के दौरान सम्पूर्ण क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।

    श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं विश्व कल्याण की कामना की।
    जिला प्रशासन द्वारा यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुगम बनाने हेतु व्यापक तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं।

    यात्रा मार्गों की स्थिति, आवास व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाएं, संचार प्रणाली एवं सुरक्षा प्रबंधन को सुदृढ़ किया गया है, जिससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को निर्बाध एवं सुरक्षित यात्रा अनुभव प्राप्त हो सके।प्रशासन द्वारा यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सावधानियां अवश्य बरतें।

    उपजिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखा कर किया यात्रियों को रवाना

    धारचूला :देश के विभिन्न स्थानों से यात्रा में पहुंचे यात्रियों के पहले जत्थे को एसडीएम आशीष जोशी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आदि कैलास क्षेत्र में प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी हैं। उन्होने यात्रियों से उच्च हिमालयी क्षेत्र की परिस्थितियों को देखते हुए यात्रियों से सावधानी बरतने को कहा।

    खबरें और भी


    एसडीएम ने बताया कि गुरुवार सायं तक इनर लाइन परमिट के लिए 500आवेदन मिले हैँ।जिसमें 350 लोगों को इनर लाइन परमिट जारी हो चुके हैं।इनर लाइन परमिट जारी करने की प्रक्रिया जारी है और लगातार आवेदन मिल रहे हैं। पहले दिन धारचूला से 200 से अधिक यात्री आदि कैलास को रवाना हुए ।

    यह भी पढ़ें- कल से शुरू होगी आदि कैलास यात्रा , 80 इनर लाइन परमिट जारी

    यह भी पढ़ें- आदि कैलास यात्रा से पहले बदला मौसम, ओम पर्वत और व्यास घाटी में बर्फबारी