Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कल से शुरू होगी आदि कैलास यात्रा , 80 इनर लाइन परमिट जारी

    Updated: Thu, 30 Apr 2026 03:41 PM (IST)

    पवित्र आदि कैलास यात्रा शुक्रवार से शुरू हो रही है, जिसके लिए पिथौरागढ़ जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। पवित्र आदि कैलास यात्रा शुक्रवार से विधिवत आरंभ होगी। जिला प्रशासन ने यात्रा के सफल संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने बताया कि 28 अप्रैल से यात्रियों को इनर लाइन परमिट जारी किए जा रहे हैं। पंजीकृत यात्री तय कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को प्रस्थान करेंगे।

    जिलाधिकारी ने यात्रियों से अपील की है कि प्रस्थान से पहले मौसम की ताजा जानकारी अवश्य प्राप्त करें। उच्च हिमालयी क्षेत्र की कठिन परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने यात्रियों को चार पहिया चालित वाहनों के उपयोग की सलाह दी है। अधिकारियों के अनुसार यात्रा मार्ग पूरी तरह सुचारू है और सड़क मार्ग खोल दिया गया है। मार्गों के रखरखाव एवं सुचारू संचालन के लिए सीमा सड़क निर्माण संगठन को सक्रिय कर दिया गया है।

    प्रशासनिक अधिकारी और सुरक्षा बल तैनात

    यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा के लिए विभिन्न पड़ावों पर प्रशासनिक अधिकारी और सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। चिकित्सा, संचार और आपात सेवाओं की भी पुख्ता व्यवस्था की गई है। सभी संबंधित विभाग सतर्क स्थिति में कार्य कर रहे हैं।

    प्रशासन ने कहा कि यात्रा पर निकलने से पहले यात्री अपना भीतरी क्षेत्र प्रवेश पत्र, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां और मौसम के दिशा-निर्देशों का पालन अवश्य करें। जिला प्रशासन को विश्वास है कि सभी के सहयोग से यह पवित्र यात्रा सुरक्षित और सफलतापूर्वक सम्पन्न होगी।

    खबरें और भी

    उप जिलाधिकारी धारचूला आशीष जोशी ने बताया कि अभी तक इनर लाइन परमिट के लिए 160 आवेदन हो चुके हैँ जिसमें 75 से 80 तक परमिट जारी हो चुके हैं। परमिट प्रक्रिया जारी है।

    यह भी पढ़ें- आदि कैलास यात्रा से पहले बदला मौसम, ओम पर्वत और व्यास घाटी में बर्फबारी

    यह भी पढ़ें- प्रकृति-संस्कृति का अनुभव 'आदि कैलास यात्रा' को बनाएगा यादगार, श्रद्धालुओं के लिए पर्यटन और होम-स्टे की नई संभावना