Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हल्द्वानी में बेखौफ बदमाश! कोतवाली से 80 मीटर दूरी पर फिर चली गोली

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 10:47 AM (IST)

    हल्द्वानी में कोतवाली से महज 80 मीटर दूर रोडवेज के पास हवाई फायरिंग हुई, जिसमें एक युवक को .32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    - रामपुर रोड की घटना के बाद रोडवेज के पास हवाई फायरिंग से दहशत
    - घटनास्थल से .32 बोर का खोखा मिला, पिस्टल व कारतूस संग युवक दबोचा

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। रामपुर रोड पर हुई फायरिंग की घटना का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि शनिवार तड़के हल्द्वानी कोतवाली से महज 80 मीटर दूर रोडवेज स्थित हनुमान मंदिर के पास फिर गोली चल गई।

    सार्वजनिक स्थान पर हुई इस फायरिंग से आसपास अफरा-तफरी मच गई। खास बात यह रही कि पुलिस को मौके से .32 बोर का एक खाली खोखा भी मिला, जिससे फायरिंग की पुष्टि हुई।

    किसी से झगड़ रहे थे तीन युवक 

    पुलिस के अनुसार रात करीब 1:19 बजे सूचना मिली कि रोडवेज के पूर्वी छोर पर एक युवक हवाई फायरिंग कर रहा है और कुछ लोगों से विवाद भी कर रहा है। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सफेद होंडा अमेज कार में सवार तीन युवक किसी से झगड़ रहे थे।

    इसी दौरान उनमें से एक युवक ने हवाई फायर किया और तीनों कार से फरार हो गए। पुलिस ने घेराबंदी कर हनुमान मंदिर के पास कार को रोक लिया। कार में सवार तीनों युवक शराब के नशे में मिले। पूछताछ में चालक ने अपना नाम मनोज आर्या, दूसरे ने सचिन कुमार और तीसरे ने कमल आर्या बताया।

    फायरिंग करने बात सचिन ने स्वीकार कर ली। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें लोडेड .32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल, एक मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। प्राथमिकी के अनुसार पिस्टल के बैरल से बारूद की गंध भी आ रही थी, जिससे हाल ही में उससे फायर होने की पुष्टि हुई।

    खबरें और भी

    आरोपित मौके पर हथियार का लाइसेंस भी प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने शस्त्र अधिनियम की धारा-30 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर हथियार, कारतूस और कार को कब्जे में ले लिया।

    वीडियो बनाने से नाराज होकर चलाई गोली

    पूछताछ में सचिन कुमार ने बताया कि उसके पास लाइसेंसी पिस्टल है। उसका आरोप है कि एक व्यक्ति उसका वीडियो बना रहा था। इसी बात से नाराज होकर उसने हवाई फायर कर दिया। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह हथियार का इस्तेमाल करना कानून का उल्लंघन है, इसलिए आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।

    यह भी पढ़ें- हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में एबीवीपी समर्थक छात्रा पर हमला, छात्रों का जोरदार हंगामा

    यह भी पढ़ें- हल्द्वानी में सड़क किनारे मिला युवक का शव, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस