Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में अनोखी चोरी: मॉर्निंग वॉक में झपटा कुंडल, कपड़े बदल-बदलकर भागते रहे झपटमार

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 10:51 AM (IST)

    पुलिस ने हल्द्वानी में मार्निंग वॉक पर निकली वृद्धा के कान से कुंडल झपटने वाले दो कबाड़ियों को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। ...और पढ़ें

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकली वृद्धा के कान से सोने का कुंडल झपटने वाले दो कबाड़ियों को पुलिस ने घटना के करीब 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

    झपटमारी के बाद दोनों आरोपित पुलिस से बचने के लिए रास्ते में कई बार कपड़े बदलते रहे, लेकिन करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ने उनकी पूरी गतिविधि पुलिस के सामने खोल दी। शनिवार को दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया सोने का कुंडल भी बरामद कर लिया गया।

    अलग-अलग स्थानों पर कपड़े बदलते हुए भाग रहे थे चोर

    पुलिस के अनुसार 30 जुलाई की सुबह जगतपुरम कालोनी, हिम्मतपुर मल्ला निवासी गौरी देवी घर के पास मॉर्निंग वॉक कर रही थीं। तभी बाइक सवार दो युवकों ने उनके कान से सोने का कुंडल झपट लिया और फरार हो गए।

    घटना की सूचना मिलते ही मुखानी पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने जांच शुरू की। शहर के विभिन्न मार्गों पर लगे करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। जांच में सामने आया कि आरोपित पहचान छिपाने के लिए अलग-अलग स्थानों पर कपड़े बदलते हुए भाग रहे थे।

    शनिवार को पुलिस ने रिलायंस माल के पीछे आम के बगीचे से बिल्सी, बदायूं (उप्र) निवासी 22 वर्षीय अजय स्वरूप और 20 वर्षीय सूरज जोशी को गिरफ्तार कर लिया। अजय के कब्जे से झपटा गया सोने का कुंडल भी बरामद हुआ। बरामदगी के बाद मुकदमे में संबंधित धाराएं बढ़ाई गईं।

    खबरें और भी

    मुख्य आरोपित अजय के खिलाफ उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पहले से एक आपराधिक मामला भी दर्ज है। शनिवार को एसएसपी डा. मंजूनाथ टीसी ने पुलिस बहुउद्देशीय भवन में मामले का खुलासा करते हुए पूरी टीम को 2,500 रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।

    वहीं आरोपितों को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हेड कांस्टेबल त्रिलोक रौतेला (एसओजी), कांस्टेबल भूपेंद्र जेष्ठा (एसओजी), कांस्टेबल रविंद्र खाती और कांस्टेबल रोहित कुमार को ''''मैन आफ द मंथ'''' चुना गया।

    एक माह पहले आए थे हल्द्वानी, कबाड़ी के यहां कर रहे थे काम

    पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे करीब एक माह पहले हल्द्वानी आए थे और एक कबाड़ी के यहां काम कर रहे थे। पुलिस अब उस कबाड़ी के विरुद्ध भी 83 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है।

    इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सुशील जोशी, उपनिरीक्षक वीरेंद्र चंद, उपनिरीक्षक अविनाश मौर्य, हेड कांस्टेबल कुंदन कठायत, कांस्टेबल अशोक रावत, धीरज सूगड़ा, दिगम्बर ज्याला, सुरेश देवड़ी, अनिल गिरी और भानू प्रताप सहित मुखानी पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम शामिल रही।

    यह भी पढ़ें- हल्द्वानी में बेखौफ बदमाश! कोतवाली से 80 मीटर दूरी पर फिर चली गोली

    यह भी पढ़ें- हल्द्वानी में सड़क किनारे मिला युवक का शव, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस