अब मैसेज याद दिलाएगा बकायेदारी, हल्द्वानी में ऑनलाइन जमा कर सकते हैं हाउस टैक्स
हल्द्वानी नगर निगम ने भवन कर के बकायेदारों को अब नोटिस की जगह SMS भेजकर याद दिलाना शुरू किया है। नागरिक Ptaxnnh.com पर ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं और 31 ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। भवन कर से जुड़े बकायेदारों को टैक्स की याद दिलाने के लिए निगम ने अब मैसेज भेजना शुरू कर दिया है।
इससे पूर्व नोटिस भेजे जाते थे, लेकिन बकायेदारों की संख्या हजारों में होने के कारण हर बार समय से नोटिस नहीं पहुंच पाते थे। इसलिए अब पंजीकृत नंबर पर मैसेज भेजा रहा है।
25 प्रतिशत की छूट
निगम प्रशासन के अनुसार लोग घर बैठे भी आनलाइन तरीके से पैसे जमा कर सकते हैं। वहीं, जिन लोगों पर पिछले वित्तीय वर्ष से जुड़ी कोई बकायेदारी नहीं है। 31 जुलाई तक 2026-27 का टैक्स चुकाने पर इन्हें 25 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी।
निगम के रिकार्ड के अनुसार हर साल 30 हजार लोगों से भवन-स्वच्छता कर लिया जाता है। दस हजार लोग अभी तक पैसे जमा कर चुके हैं, जिनमें से 3500 ने आनलाइन विकल्प चुना। नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि आनलाइन पोर्टल Ptaxnnh.com के माध्यम से आसानी से घर बैठे पैसे जमा हो जाएंगे।
अभी तक 11 हजार लोगों को बकायेदारी से जुड़ा संदेश भेज दिया गया। यह एसएमएस JX-NNHLDW-S सेंडर आइडी के माध्यम से पहुंचे हैं। निगम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस सेंडर आइडी के अलावा अन्य किसी लिंक से कोई संदेश आए तो उसे न खोले।