Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में अनोखी चोरी, चोरों ने जेवर संग मां की 30 साल पुरानी निशानी भी कर दी पार

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 09:09 AM (IST)

    हल्द्वानी के मुखानी में एक घर से चोरों ने जेवर और मां की 30 साल पुरानी निशानी के तौर पर रखा एक डिब्बा चुरा लिया। ...और पढ़ें

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र से चोरों ने एक घर से जेवरों के साथ तीस साल पुरानी मां की निशानी के तौर पर मौजूद बाक्स को भी पार कर दिया। पीड़ित परिवार ने प्राथमिकी दर्ज करा दी है।

    सीसीटीवी चेक करने पर एक महिला घर के अंदर जाते हुए और कुछ देर बाद बाहर निकलते हुई दिखाई दी। पुलिस अब इस महिला की तलाश में जुटी है।

    खरीदारी के लिए बाजार गया था परिवार

    आनंदपुरी फेज तीन निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग सतीश कुमार ने पुलिस को बताया कि 26 जुलाई को वह विवाह समारोह से जुड़ी खरीदारी के लिए परिवार सहित बाजार गए थे। निकलने से पहले अन्य कमरों में तो ताला लगाया, लेकिन मुख्य द्वार और किचन के दरवाजे खुले थे। अगले दिन जब कमरे की सफाई के दौरान बैड के आसपास का सामान बिखरा हुआ नजर आया।

    अलमारी खोलने पर पता चला कि पर्स के अंदर रखी पायलें, चांदी के सिक्कों समेत अन्य सामान गायब था। पीड़ित का कहना था कि मां ने निधन से पहले एक हरे रंग का डिब्बा दिया था, जिसमें कुछ आभूषण होने की बात भी कही थीं, लेकिन 1996 से आज तक परिवार के किसी सदस्य ने बाक्स को नहीं खोला था।

    चोरों ने अलमारी से इसे भी गायब कर दिया। वहीं, कैमरे में नजर आई संदिग्ध महिला की तलाश के लिए पुलिस आसपास के घरों के साथ मुख्य मार्ग के सीसीटीवी भी चेक कर रही है।

    यह भी पढ़ें- खाद कारोबारी पर GST की बड़ी स्ट्राइक: 4 जिलों में एक साथ छापे, 1.5 करोड़ की टैक्स चोरी से मचा हड़कंप

    यह भी पढ़ें- जम्मू में ये क्या हो रहा? जवाहर नगर में खड़ी कार से बैटरी और तेल चोरी, शीशे भी तोड़े