Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इंडेन गैस कनेक्शन है तो इग्नोर न करें ये बात, इन उपभोक्ताओं को एक हफ्ते की मोहलत

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 08:24 AM (IST)

    इंडेन गैस उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी न कराने पर कनेक्शन कटने की चेतावनी दी गई है। ...और पढ़ें

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। इंडेन गैस के जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने कनेक्शन की ई-केवाइसी नहीं करवाई है, उनका गैस कनेक्शन काटा जा सकता है।

    उपभोक्ताओं को चेतावनी देते हुए एक सप्ताह बाद इसके खिलाफ विशेष अभियान चलाने की तैयारी की गई है। कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) के अंतर्गत संचालित सरस मार्केट स्थित हल्द्वानी इंडेन गैस एजेंसी के 30 प्रतिशत उपभोक्ताओं की ई-केवाइसी होना अभी बाकी है।

    17 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने अब तक पूरी नहीं कराई प्रक्रिया 

    शीशमहल स्थित काठगोदाम गैस एजेंसी के भी 17 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने अब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं कराई है। इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक भरत सिंह खाती ने उपभोक्ताओं से जल्द से जल्द ई-केवाइसी कराने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक सप्ताह बाद अभियान चलाकर ई-केवाइसी न कराने वाले उपभोक्ताओं का गैस कनेक्शन काटा जा सकता है।

    प्रबंधक के अनुसार जिस व्यक्ति के नाम पर गैस कनेक्शन पंजीकृत है, वह अपने आधार कार्ड के साथ सीधे गैस एजेंसी कार्यालय पहुंचकर ईकेवाइसी करा सकते हैं। घर पर गैस सिलिंडर की डिलीवरी करने वाले कर्मचारियों के माध्यम या इंडियन आयल वन ऐप की मदद से भी ई-केवाइसी की सुविधा प्राप्त की जा सकती है।

    यह भी पढ़ें- महराजगंज इंडेन गैस एजेंसी विवाद, मालिक समेत चार पर क्रॉस FIR, मामला गरमाया

    यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी में इंडेन गैस एजेंसी ज्ञानसू की आपूर्ति पर लगी रोक, गहराया LPG सिलिंडर संकट

    खबरें और भी