Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं... नैनीताल में डीएम के आदेश के बाद नियम लागू

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 09:38 AM (IST)

    यह कदम दोपहिया वाहन दुर्घटनाओं में वृद्धि और हेलमेट न पहनने के कारण हुई गंभीर चोटों को देखते हुए उठाया गया है, जिसका उद्देश्य जागरूकता बढ़ाना है। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. नैनीताल में 'नो हेलमेट-नो पेट्रोल' नियम लागू

    2. पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं मिलेगा

    3. सड़क दुर्घटनाएं रोकने और जागरूकता बढ़ाने का लक्ष्य

    जागरण संवाददाता, नैनीताल। जिला प्रशासन ने जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाते हुए 'नो हेलमेट-नो पेट्रोल' नियम का प्रभावी क्रियान्वयन शुरू कर दिया है।

    डीएम के निर्देश पर संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) अरविंद पांडे की ओर से जिला पूर्ति अधिकारी को इस संबंध में पत्र जारी किया गया, जिसके बाद अब जिले के पेट्रोल पंपों पर इस नियम का पालन भी शुरू हो गया है।

    जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर 'नो हेलमेट-नो पेट्रोल' के जागरूकता बोर्ड लगाए गए हैं और बिना हेलमेट आने वाले दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल न देने के नियम का अनुपालन कराया जा रहा है। परिवहन विभाग और जिला प्रशासन लगातार इसकी निगरानी भी कर रहे हैं

    डीएम ने जिले के सभी प्वाइंट पर लगवाए बोर्ड

    डीएम ने बताया कि जिले के प्रमुख एंट्री प्वाइंट पर टैक्सी एवं बाइक रेंटल के प्रतिबंध संबंधी सूचना बोर्ड भी स्थापित कर दिए गए हैं। इन बोर्डों के माध्यम से पर्यटकों और वाहन चालकों को जिले में लागू नियमों की पहले से जानकारी दी जा रही है, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

    यह भी पढ़ें- नैनीताल में मानसून की झमाझम बारिश से झील लबालब: होटलों के रेट गिरे, पर्यटकों की भीड़ घटी

    आरटीओ ने दी जानकारी

    आरटीओ अरविंद पांडे की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि हाल के दिनों में दोपहिया वाहन दुर्घटनाओं में मृत्यु और गंभीर चोटों के मामलों में वृद्धि हुई है, जिनमें अधिकांश मामलों में हेलमेट न पहनना प्रमुख कारण पाया गया। इसी को देखते हुए सड़क सुरक्षा के हित में यह निर्णय लिया गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में 'छोटा बरसाना धाम' बनाने पर विवाद, मथुरा के गोस्वामी समाज ने जताई आपत्ति

    लोगों को हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक करना

    डीएम का कहना है कि इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य लोगों को दंडित करना नहीं, बल्कि हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक करना, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और जनपद में सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।