Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कौन है शेर सिंह? जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद चर्चा में आया नाम, कुख्यात गैंगस्टर से जुड़े तार

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 07:43 AM (GMT+05:30)

    उत्तराखंड पुलिस का निलंबित कांस्टेबल शेर सिंह, जो जंतर-मंतर पर वर्दी में दिखा था, कुख्यात गैंगस्टर प्रवीण बाल्मीकि का साथी निकला और उसका आपराधिक इतिहा ...और पढ़ें

    शेर सिंह।

    शेर सिंह।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, नैनीताल। दिल्ली के जंतर-मंतर में कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के मंच पर उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहनकर हुंकार भरता उत्तराखंड पुलिस का जवान शेर सिंह कुख्यात गैंगस्टर प्रवीण बाल्मीकि का साथी निकला।

    वह जेल जा चुका है और फिलहाल जमानत पर है। उसे हरिद्वार जिले में तैनाती के दौरान निलंबित किया जा चुका है, अब पुलिस विभाग उसे बर्खास्त करने की कार्रवाई कर रहा है।

    पुलिस वर्दी में आंदोलन के मंच पर भाषण

    शुक्रवार दोपहर बाद उत्तराखंड पुलिस के कांस्टेबल का पुलिस वर्दी में दिल्ली में आंदोलन के मंच पर भाषण इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुआ तो पुलिस महकमे में खलबली मच गई।

    कुमाऊं की आईजी निवेदिता कुकरेती की ओर से वीडियो जारी किया गया। जिसमें उन्होंने पिथौरागढ़ के एसपी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि हरिद्वार में कुख्यात गैंगस्टर के साथ संगठित अपराध में शामिल शेर सिंह व उसके साथी को गिरफ्तार किया गया था। वह वर्तमान मेंं जमानत पर था।

    पिथौरागढ़ में ड्यूटी में अनुपस्थित होने पर उसे 28 जून 2026 को नोटिस दिया गया और जवाब नहीं मिलने पर 20 जुलाई को निलंबित किया गया। आईजी के अनुसार निलंबित कांस्टेबल का आपराधिक इतिहास रहा है। दिल्ली के मंच पर अनर्गल बयानबाजी के बाद अब पुलिस विभाग की ओर से उसके विरुद्ध वैधानिक व विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- वाल्मीकि गैंग से साठगांठ में पूर्व कांस्टेबल शेर सिंह का नाम आया सामने, विधवा महिला की जमीन कब्जे का भी आरोप

    यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर धरने में पहुंचा उत्तराखंड पुलिस का निलंबित जवान, बोला-'कॉकरोचों की रक्षा करने आया हूं'

     

    खबरें और भी