जंतर-मंतर पर धरने में पहुंचा उत्तराखंड पुलिस का निलंबित जवान, बोला-'कॉकरोचों की रक्षा करने आया हूं'
दिल्ली के जंतर-मंतर पर उत्तराखंड पुलिस की वर्दी में एक व्यक्ति के धरने में शामिल होने का वीडियो वायरल हुआ है। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहनकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने में पहुंचे उत्तराखंड पुलिस का निलंबित कर्मी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वर्दी में दिखाई दे रहा व्यक्ति शेर सिंह है, जो उत्तराखंड पुलिस का कांस्टेबल रह चुका है और वर्ष 2025 में निलंबित किया गया था।
उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहनकर धरना-प्रदर्शन में हुआ शामिल
बताया जा रहा है कि शेर सिंह दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे धरना-प्रदर्शन में उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहनकर शामिल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए उसकी वर्तमान स्थिति और वर्दी पहनने के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।
वीडियो में वह कह रहा है कि 'जब देश ही नहीं बचेगा तो इस नौकरी का क्या करुंगा? उत्तराखंड पुलिस की नौकरी छोडकर कॉकरोचों की रक्षा करने आया हूं।'
पिथौरागढ़ जिले में था तैनात
सूत्रों के अनुसार, शेर सिंह की तैनाती पूर्व में पिथौरागढ़ जिले में रही थी। अब यह पता लगाया जा रहा है कि वह अभी भी पुलिस सेवा में है या नहीं तथा निलंबन की स्थिति में वर्दी पहनकर सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होने के मामले में क्या कार्रवाई बनती है।
पुलिस मुख्यालय स्तर पर भी पूरे प्रकरण की जानकारी एकत्र की जा रही है। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस मुख्यालय ने तलब की जानकारी
दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने में उत्तराखंड पुलिस का निलंबित सिपाही वर्दी पहनकर पहुंच गया। शेर सिंह नाम का सिपाही पिथौरागढ़ में पुलिस लाइन में तैनात है और अवकाश लेकर गया था। वर्ष 2025 में हरिद्वार से निलंबित चल रहा है। यह सिपाही हरिद्वार का निवासी है। इस संबंध में वीडियो भी प्रसारित हो रहा है। पुलिस मुख्यालय ने भी पूरे प्रकरण की जानकारी तलब की है।