Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कोटद्वार में गुलदार का आतंक: सीसीटीवी में कैद हुई चहलकदमी, स्ट्रीट डॉग्स के बच्चों को बनाया निवाला

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 08:32 PM (IST)

    कोटद्वार के जंगल से सटे आबादी क्षेत्रों में गुलदार की धमक लगातार बढ़ रही है, जिससे स्थानीय लोग दहशत में हैं। ...और पढ़ें

    सीसीटीवी कैमरे में कैद कोटद्वार में बदरीनाथ मार्ग स्थित एक मोहल्ले में घूमता गुलदार।

    सीसीटीवी कैमरे में कैद कोटद्वार में बदरीनाथ मार्ग स्थित एक मोहल्ले में घूमता गुलदार।

    HighLights

    1. कोटद्वार के आबादी क्षेत्रों में गुलदार की लगातार धमक जारी

    2. गुलदार ने स्ट्रीट डॉग्स को बनाया अपना निवाला, सीसीटीवी में कैद

    3. स्थानीय लोग दहशत में, वन विभाग से कार्रवाई की मांग

    संवाद सहयोगी, कोटद्वार (पौड़ी)। जंगल से सटे आबादी क्षेत्र में गुलदार की धमक थमने का नाम नहीं ले रही। आए दिन गुलदार बुद्धा पार्क, हरेंद्र नगर व गिवईस्रोत सहित आसपास के क्षेत्र में घूमता हुआ नजर आ रहा है।

    नतीजा, गुलदार की दहशत में जी रहे परिवारों का शाम ढलते ही घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। आबादी में बढ़ रही गुलदार की धमक कब मानव जीव संघर्ष की घटना को अंजाम दे रहा है कुछ कहा नहीं जा सकता।

    कोटद्वार का अधिकांश भाग जंगल से सटा हुआ है। ऐसे में इन दिनों आबादी क्षेत्र में गुलदार की धमक बढ़ रही है। शुक्रवार रात बदरीनाथ मार्ग में महाविद्यालय को जाने वाली सड़क के समीप स्थित एक मोहल्ले में पहुंचे गुलदार ने स्ट्रीट डाग्स के बच्चों को अपना निवाला बना दिया।

    मोहल्ले में घूम रहे गुलदार का एक वीडियो घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। घटना के बाद मोहल्लेवासियों में खौफ बना हुआ है। लोगों का कहना है कि इससे पूर्व में गुलदार घरों के समीप घूमता हुआ दिखाई दिया है।

    ऐसे में बच्चों व बुजुर्गों को लेकर चिंता बनी हुई है। गुलदार कई पालतू कुत्तों को भी अपना निवाला बना चुका है। मोहल्लेवासियों ने वन विभाग से समस्या को लेकर गंभीरता दिखाने की मांग की है।

    बुद्धा पार्क के आसपास घूम रहा गुलदार

    गिवईस्रोत व बुद्धा पार्क के आसपास आए दिन लोगों को गुलदार घूमता हुआ नजर आ रहा है। कुछ दिन पूर्व गुलदार गिवईस्रोत में एक घर की सीढ़ी पर बैठा हुआ था।

    ऐसे में जैसे ही घर का स्वामी सीढ़ी चढ़कर छत पर जाने लगे उन्हें देखकर गुलदार झाड़ियों से दौड़ते हुए बुद्धा पार्क में पहुंच गया।

    वहीं, कुछ दिन पूर्व सिद्धबली मंदिर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे एक नेपाली श्रमिक पर गुलदार ने हमला कर दिया था।

    यह भी पढ़ें- कुत्ते का पीछा कर घर के अंदर घुसा गुलदार, बहादुर बेटी ने बचाई पिता की जान

    यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड बार्डर पर गुलदार की दहशत: पेड़ पर बैठकर राहगीरों को घूरता है यह खौफनाक शिकारी

    खबरें और भी