Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड के पौड़ी में गुलदार का आतंक, दूध लेकर लौट रही महिला पर किया हमला

    Updated: Sun, 24 May 2026 09:20 PM (IST)

    पौड़ी के औणी गांव में गुलदार ने एक महिला पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों ने उसे श्रीनगर के बेस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, पौड़ी। पौड़ी के औणी गांव में गुलदार ने हमलाकर एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घटना शाम करीब छह बजे की है, जब महिला पड़ोस के घर से दूध लेकर लौट रही थी।

    तभी गदेरे के समीप घात लगाए गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। महिला को ग्रामीणों ने मेडिकल कालेज श्रीनगर के बेस अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक का कहना है कि महिला खतरे से बाहर है।

    जनपद पौड़ी में गुलदार के हमलों की दशहत वन मंत्री सुबोध उनियाल के पैतृक गांव तक पहुंच गई है। घटना के बाद से क्षेत्र में दशहत का माहौल है। पूर्व ग्राम प्रधान औणी गीता देवी ने बताया कि गांव की विनीता देवी (45) रोज की भांति रविवार को भी मेरे घर पर दूध लेने आई थी।

    लौटते समय गुलदार ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीण उसे मेडिकल कालेज श्रीनगर के बेस अस्पताल श्रीनगर ले गए। पूर्व प्रधान गीता उनियाल ने बताया कि घटना के बाद से गांव में दशहत का माहौल है।

    ग्रामीण एक स्वर में आदमखोर हो चुके गुलदार को मारने की मांग कर रहे हैं। कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

    गुलदार ने 10 दिन में क्षेत्र में दूसरा हमला किया है। इससे पहले बीते 15 मई की शाम को कमंद गांव में गुलदार ने बुजुर्ग को निवाला बनाया था। आज समीपवर्ती गांव औणी में महिला पर हमला किया है।

    वन मंत्री के गृह क्षेत्र में गुलदार पांच ग्रामीणों को बना चुका है निवाला

    पौड़ी: वन मंत्री के गृह क्षेत्र में गुलदार पांच ग्रामीणों को निवाला बना चुका है। वन मंत्री सुबोध उनियाल पौड़ी के औणी गांव के मूल निवासी हैं। उनके गृह क्षेत्र में गुलदार के हमले में पांच ग्रामीणों की मौत हो चुकी है।

    खबरें और भी

    - पौड़ी के औणी गांव में गुलदार ने एक महिला पर हमला किया है, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हुई है। वन विभाग की टीम मौके पर तैनात कर ली गई है। घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी है। मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक से दूरभाष पर वार्ता कर गुलदार को आदमखोर घोषित करने का अनुरोध किया है।
    महातिम यादव, डीएफओ गढ़वाल।

    यह भी पढ़ें- नैनीताल के रामनगर में गुलदार ने पालतू कुत्ते का किया शिकार, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

    यह भी पढ़ें- पौड़ी के बमठी गांव में दिन-दहाड़े महिला पर गुलदार झपटा, ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय में किया प्रदर्शन

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के पौड़ी में गुलदार का हमला, बुजुर्ग की मौत पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा