Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आदि कैलास और ऊं पर्वत यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं की भीड़, चरमराई आवास व्यवस्था

    Updated: Wed, 27 May 2026 06:54 AM (IST)

    आदि कैलास और ऊं पर्वत यात्रा में क्षमता से अधिक यात्रियों के पहुंचने से धारचूला में आवास व्यवस्था चरमरा गई है। कई यात्रियों को जगह न मिलने के कारण खुल ...और पढ़ें

    श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से आदि कैलास यात्रा मार्ग में चरमराई आवास व्यवस्था।

    श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से आदि कैलास यात्रा मार्ग में चरमराई आवास व्यवस्था।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, धारचूला। आदि कैलास और ऊं पर्वत दर्शन यात्रा के लिए क्षमता से अधिक यात्रियों के पहुंचने से आवास व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। यात्रियों को जगह नहीं मिल पाने के कारण खुले आसमान के नीचे रात बितानी पड़ी। आने वाले दिनों में इस समस्या के ओर गंभीर होने की पूरी संभावना है।

    एक मई से शुरू हुई आदि कैलास यात्रा में अब 23 हजार से अधिक यात्री पहुंच चुके हैं। मैदानी क्षेत्रों में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते पहाड़ आ रहे यात्रियों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है।

    आदि कैलास और ऊं पर्वत दर्शन यात्रा के लिए एक हजार तक इनर लाइन परमिट प्रतिदिन जारी हो रहे हैं। गुंजी निवासी एमएस गुंज्याल ने बताया कि क्षेत्र में यात्रियों का दबाव तेजी से बढ़ रहा है।

    हर रोज 300 से 400 वाहन यात्रियों को लेकर क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। वाहन नहीं मिलने से कई यात्रियों को धारचूला में भी इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अभी आवासीय व्यवस्था सीमित है। क्षेत्र में होटल नहीं हैं। केएमवीएन के आवास गृहों के अलावा ग्रामीणों ने होम स्टे की व्यवस्था की है, इनमें पांच सौ से छह सौ यात्रियों के रूकने की ही क्षमता है।

    उन्होंने कहा है कि यात्रियों को मार्ग में अलग-अलग पड़ावों में रूकने की व्यवस्था की जाये साथ ही क्षेत्र में आवासीय सुविधाओं का विस्तार भी किया जाये। साेमवार को कई यात्रियों को खुले आसमान के नीचे रात बितानी पड़ी। सुबह होम स्टे में रूके यात्रियों के वापस लौटने के बाद इनके लिए आवास की व्यवस्था हो पाई।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा मार्ग पर बढ़ा दबाव, श्रीनगर में रोके गए बदरीनाथ और केदारनाथ जा रहे वाहन

    यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में चारधाम पंजीकरण के लिए घंटों इंतजार, तीर्थयात्री परेशान